×

Urmil Kumar Thapliyal Died: उर्मिल कुमार थपलियाल का निधन, आंतों के कैंसर से थे पीड़ित

Urmil Kumar Thapliyal Died: नाट्य निर्देशक और व्यंग्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल का निधन हो गया है।

Shreya
Published on: 20 July 2021 2:17 PM GMT (Updated on: 20 July 2021 5:51 PM GMT)
Urmil Kumar Thapliyal Died: उर्मिल कुमार थपलियाल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
X

 उर्मिल कुमार थपलियाल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Urmil Kumar Thapliyal Died: नाट्य निर्देशक और व्यंग्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल का निधन हो गया है। थपलियाल ने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे आंतों के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नोवा हॉस्पिटल में उनका बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। हालांकि वो 17 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिए गए थे, लेकिन आज उनका निधन हो गया है।

उनके निधन की खबर से लखनऊ समेत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली और मुंबई का रंगमंच भी शोक में डूबा हुआ है। बुधवार सुबह 9 बजे बजे भैंसाकुंड में उर्मिल थपलियाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी के निधन पर उत्तराखंड समाज ने भी शोक जताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थपलियाल बीते महीने कोरोना वायरस की चपेट में भी आ गए थे।

थपलियाल को मिले कई सम्मान

उर्मिल कुमार थपलियाल को यश भारती समेत केंद्रिय संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की रत्न सदस्यता और अकादमी पुरस्कार, उप्र हिंदी संस्थान का कला भूषण व भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story