×

DGCA ने बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, एयर बबल वाली उड़ानें बहाल

International flights: कोरोना को देखते हुआ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों एक बार फिर से रोक बढ़ा दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 30 July 2021 9:58 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

International flights: कोरोना को देखते हुआ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों एक बार फिर से रोक बढ़ा दिया है। अब ये रोक 31 जुलाई 2021 कर सभी उड़ानों पर रहेगा। इस बात की जानकारी DGCA ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते केस की वजह से पिछले साल मार्च से ही DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लग दी थी। तभी से यह प्रतिबंध लगा हुआ है और अब लगातार बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि DGCA ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया है। इसके तहत भारत से जाने वाली और भारत से आने वाली सभी अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिंबध रहेगा। बता दें कि DGCA ने कुछ उड़ानों पर छूट दिया है। यह रोक उन उड़ानों पर लागू नहीं होगा जिसके लिए DGCA से इजाजत मिली हुई है। इसके साथ ही कार्गो उड़ानें जारी रहेंगी और ट्रैवल बबल वाली सभी शेड्यूल फ्लाइट्स की उड़ाने जारी रहेंगी।

आपको बताते चलें कि पिछले साल मार्च में लगा कोरोना को देखते हुए DGCA ने 23 मार्च 2020 को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिंबध लगा दिया था। जिसमें घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगा दिया गया था। जिसके बाद 25 मई को घरेलू उड़ाने शुरू कर दी गई। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अभी भी रोक लगा हुआ है। जबकि भारत कई देशों के साथ एयर बबल समझौता कर उड़ाने शुरू कर दिया है। जिसमें भारत ने ये समझौता ब्रिटेन, यूएई, अमेरिका, भूटान, केन्या, और फ्रांस के साथ 27 और देश भी शामिल है। जहां दो देशों के बीच अगर एयर बबल समझौता किया गया है। जहां उन दोनों देशों के बीच फ्लाइट से आना और जाना जारी रहेगा।

देश में कोरोना केस

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल ने 30 जुलाई 2021 को कोरोना का आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 44,230 नए मामले आए हैं। वहीं 29 जुलाई को 43,509 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि इस समय केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के केस पाए गए है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 22,064 कोरोना के नए केस दर्ज हुआ है।

Shweta

Shweta

Next Story