×

Anup Chandra Pandey: रिटायर्ड आईएएस अनूप चन्द्र पाण्डेय बने देश के नए चुनाव आयुक्त

Anup Chandra Pandey: दो वर्ष पूर्व यूपी के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए आईएएस अधिकारी अनूप चन्द्र पाण्डेय को चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Ashiki
Published on: 9 Jun 2021 3:52 AM GMT
Anoop Chandra Pandey
X

 अनूप चन्द्र पाण्डेय (Photo- Social Media) 

लखनऊ: दो वर्ष पूर्व यूपी के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए आईएएस अधिकारी अनूप चन्द्र पाण्डेय (Anup Chandra Pandey) को चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) बनाया गया है। 1984 बैच के पूर्व आईएएस पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा करने का काम किया है। अनूप चंद्र 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह दो साल पहले 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त हुए थे। अनूप चंद्र पाण्डेय 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।

15 फरवरी 1959 को पंजाब के चंडीगढ़ में इनका जन्म हुआ था। अनूप चन्द्र पाण्डेय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा मैटेरियल मैनेजमेंट में एमबीए की उपाधि भी ली हुई है। अपनी कुशल कार्यशैली के कारण ही अनूप चन्द्र पाण्डेय यूपी में बेहद लोकप्रिय अफसरों में गिने जाते हैं। मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए योगी सरकार में उन्हे छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। उनकी ही देखरेख में लखनऊ यूपी इन्वेस्टर्स समिति का शानदार आयोजन किया गया था। इसके अलावा वह केन्द्र सरकार में वह रक्षा मंत्रालय में अपर सचिव और श्रम मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।

31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने से पहले पांडेय उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग में आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। वह एनजीटी में यूपी निगरानी समिति के वर्तमान में सदस्य भी हैं। उन्हे 37 साल की प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। अनूप चन्द्र पाण्डेय कई जिलों में डीएम रहने के साथ ही कई मंडलों में कमिश्नर भी रह चुके हैं। 2000 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार रहने के दौरान वह सूचना निदेशक भी रह चुके हैं। वह यूपी में वित चिकित्सा शिक्षा समेत कई विभागों के प्रमुख सचिव व गे्रटर नोएडा अथारिटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि अनूप चन्द्र पाण्डेय की नियुक्ति के बाद अब आयोग में सदस्यों की संख्या तीन हो गयी है।

Ashiki

Ashiki

Next Story