×

Modi Cabinet Expansion: जानिए कौन हैं भूपेंद्र यादव जिन्हें बिहार में NDA की मजबूती का मिला 'तोहफा'

कैबिनेट मंत्रिमंडल के विस्तार (Cabinet Expansion) में मोदी सरकार (Modi Government) ने अपनी टीम में राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) को शामिल किया है। कैबिनेट मंत्री के रूप में भूपेंद्र यादव की एंट्री को लंबे समय तक पार्टी पदाधिकारी के रूप में सेवा करने के बाद उचित पुरस्कार के रूप में देखा जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Satyabha
Published on: 8 July 2021 10:32 AM GMT (Updated on: 8 July 2021 11:03 AM GMT)
Modi Cabinet Expansion: जानिए कौन हैं भूपेंद्र यादव जिन्हें बिहार में NDA की मजबूती का मिला तोहफा
X

भूपेंद्र यादव फोटो (सोशल मीडिया)

कैबिनेट मंत्रिमंडल के विस्तार (Cabinet Expansion) में बुधवार को राज्यसभा सांसद (राजस्थान) भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) को केंद्रीय मंत्री बनया गया। राष्ट्रपति भवन में मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) के विस्तार कार्यक्रम में भूपेंद्र यादव ने शाम 6 बजकर 27 मिनट पर मंत्री (Cabinet Minister) पद की शपथ ली। भूपेंद्र यादव के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही राजस्थान से केंद्र में मंत्रियों की संख्या 4 हो गई है। आइए जानते हैं इस दिग्गज नेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-

वैसे तो भूपेंद्र यादव का जन्म 30 जून, 1969 में हरियाणा (Haryana) में हुआ, लेकिन वह राजस्थान के अजमेर के कुंदन नगर के रहने वाले हैं। भूपेंद्र यादव का लालन-पालन और पढ़ाई लिखाई राजस्थान (Rajasthan) में ही हुई। उन्होंने अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में वकालत भी कर चुके हैं। भूपेंद्र यादव के परिवार में उनकी पत्नी बबीता यादव (Babita Yadav) और दो बेटियां हैं।

ऐसे हुई राजनीतिक करियर की शुरूआत

भूपेंद्र यादव के राजनीतिकCabinet Expansion: करियर की शुरूआत उनके युवावस्था से हुई। शुरूआत में वह गवर्नमेंट कॉलेज अजमेर के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद 1992 में गुरुग्राम में भाजयुमो के अध्यक्ष बने। भूपेंद्र यादव ने बीजेपी में रहते हुए कई अहम पद संभाले। वह 2000 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव बने। इसके बाद 2010 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। साल 2012 में भूपेंद्र यादव को पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। इसके बाद दूसरी बार 2018 में भी भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा सांसद की कमान संभाली।


पीएम मोदी के साथ भूपेंद्र यादव फोटो (सोशल मीडिया)


बिहार में एनडीए गठबंधन को दी थी मजबूती

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वर्षों से जुड़े और अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले भूपेंद्र यादव को अमित शाह का करीबी बताया जाता हैं। वैसे तो वे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी खास माने जाते हैं। पार्टी में रहते हुए भूपेंद्र यादव राजस्थान के साथ साथ यूपी, बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी चुनावी प्रबंधन संभाल चुके हैं। यह भी कहा जाता है कि बिहार में एनडीए गठबंधन को मजबूती देने में भूपेंद्र यादव ने अहम योगदान निभाया था। वह नीतीश कुमार और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के बीच एक पुल की तरह काम कर रहे थे। वहीं, अब पार्टी ने उन्हें अपने सरकार में मंत्री पद से नवाज कर बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट में मंत्री के रूप में भूपेंद्र यादव की एंट्री को लंबे समय तक पार्टी पदाधिकारी के रूप में सेवा करने के बाद उचित पुरस्कार के रूप में देखा जा रहा है।


अमित शाह के साथ भूपेंद्र यादव फोटो (सोशल मीडिया)


भूपेंद्र को क्या मिला मोदी कैबिनेट में?

मोदी कैबिनेट के दूसरे कार्यकाल का बुधवार को पहला विस्तारहो गया है। इस दौरान कुल 43 नेताओं ने मंत्रिपद के तौर पर शपथ ली। जिसमें से 15 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और 28 को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। केंद्र के नए मंत्रिमंडल विस्तार में भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। गौरतलब है कि कोरोना काल में पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के लिए बहुत ही खास मंत्रालय हो गया है। प्रधानमंत्री पर्यावरण को लेकर काफी सचेत हैं। इसे लेकर पीएम ने यह कहा भी है कि भारत 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री हो जाएगा। वहीं पर्यावरण का मसला अब देश ही नहीं विश्व मंच पर महत्वपूर्ण हो चुका है। आगामी दिनों मे इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैठक भी होने वाली है। ऐसे में भूपेंद्र यादव को अपना पद संभालते हुए पर्यावरण के मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगा।

Satyabha

Satyabha

Next Story