×

अवध विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत बनेगा भारतीयता का गवाह

विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन को सरदार पटेल के जन्मदिन पर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने सरदार पटेल प्रशासनिक भवन रख दिया। यह जानकारी इस

By
Published on: 1 Nov 2017 10:15 AM GMT
अवध विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत बनेगा भारतीयता का गवाह
X

फैजाबाद: डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक होंगे और समारोह विश्वविद्यालय परिसर में खुले पंडाल में श्वेत देशी भारतीय परिधान में मेडल धारक छात्र-छात्राएं अपने गोल्ड मेडल और डिग्री प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय में दी जा रही डिग्रियां अपने 10 विशिष्ट गुणों के कारण सुरक्षित होंगी और इनकी नकल नहीं की जा सकेगी।

समारोह में मेडल धारकों के 5 परिजनों को दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार दी जा रही है। कुलाधिपति 628 महाविद्यालयों सहित विश्वविद्यालय के कैंपस के कुल दो लाख उन्तीस हजार नौ सौ सैंतालिस परास्नातक और स्नातक को गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान कर दीक्षित करेंगे। विश्वविद्यालय में 89 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्नातक स्वर्ण पदक में से 54 लड़कियां और 96 परास्नातक में से 19 लड़कियां और एक सौ उन्नीस शोधकर्ताओं को स्वर्ण पदक व 16 को दान स्वरूप पदक प्रदान किए जाएंगे।

दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनिल कपूर कुलपति वर्धा विश्वविद्यालय होंगे। प्रोफेसर अशोक मोडक डॉक्टर डेविड क्रोली को मानद उपाधि डी लिट प्रदान की जाएगी। समारोह 1 बजे से 3:00 बजे दिन में होगा, जिसमें विश्वविद्यालय का शोभनीयर अयोध्या के बारे में विशेष लेख एवं जानकारियों से युक्त व विश्व विद्यालय द्वारा अभिव्यक्ति ईमेल मासिक पत्रिका की शुरुआत के साथ विशिष्ट अतिथि महामहिम रुद्राक्ष का पेड़ लगाएंगे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी अशोक मोडक की पुस्तक का विमोचन करेंगे।

विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन को सरदार पटेल के जन्मदिन पर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने सरदार पटेल प्रशासनिक भवन रख दिया। यह जानकारी इस विद्यालय के कुलपति ने दी है।

Next Story