×

CEED Result 2022: IIT बॉम्बे ने जारी किये सीईईडी के रिजल्ट, यहां जानें कैसे करेंगे डाउनलोड व अन्य जानकारी

CEED Result 2022 : अभ्यर्थी 12 मार्च, 2022 से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 March 2022 5:36 AM GMT
IIT Bombay releases CEED 2022 result declares scorecard ceed.iitb.ac.in download here
X

IIT Bombay releases CEED 2022 result declares scorecard ceed.iitb.ac.in download here

CEED Result 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT बॉम्बे ने मंगलवार, 8 मार्च 2022 को Common Entrance Exam for Design (CEED Result 2022) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अतः जिन छात्रों ने CEED की परीक्षा दी थी, वो अब परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर विजिट करना होगा। यहां छात्र आप रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

बता दें, कि 23 जनवरी 2022 को CEED की परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसका परिणाम आज जारी किया गया है। हालांकि, छात्रों के लिए IIT बॉम्बे ने 25 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी थी। परीक्षार्थी CEED स्कोर कार्ड केवल कुछ दिनों तक ही डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को हम यहां बताने जा रहे हैं कि कि किस तरह चरणबद्ध तरीके से वो अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे देखें CEED Result 2022 :

-रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट को Ceed Exam Result 2022 के ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर विजिट करना होगा।

-उसके बाद, होमपेज पर, छात्र को लिंक/अधिसूचना पर क्लिक करना होगा।

-जहां लिखा होगा, 'CEED 2022 Results are now available to view at Candidate portal after log-in'

-अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। जैसे- ईमेल आईडी तथा पासवर्ड सहित कुछ और जो पूछा जाए।

-अब आपके सामने CEED 2022 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Ceed Score Card Download

-CEED 2022 रिजल्ट घोषित होने के बाद, अभ्यर्थी 12 मार्च, 2022 से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

-यहां उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा, कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 14 जून, 2022 है।

जानें क्या है CEED?

जानकारी के लिए बता दें, कि CEED एक योग्यता परीक्षा है। इसके माध्यम से IISc बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की और IIITDM जबलपुर में मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रमों में नामांकन मिलता है। जबकि, कई आईआईटी और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी (PHD) कार्यक्रम में भी इस परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश मिलता है।

लेकिन यहां ध्यान देने की बात है कि इस परीक्षा के पास कर लेने से एडमिशन मिल जाएगी, ये गारंटी नहीं है। प्रवेश संस्थान अंतिम चयन/प्रवेश के लिए अपने अनुसार, टेस्ट /या साक्षात्कार आयोजित कर सकते हैं। प्रवेश संस्थान सीईईडी स्कोर के साथ पात्रता, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों का भी सत्यापन करेंगे। CEED 2022 स्कोर परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story