×

Maharashtra SSC Result 2022: ​महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए 10वीं क्लास के रिजल्ट, 96.94% स्टूडेंट्स हुए पास

Maharashtra Board 10th Result 2022:महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्‍ट बेहतर आए हैं। कुल 96.94% छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर है।

aman
Written By aman
Published on: 17 Jun 2022 6:57 AM GMT (Updated on: 17 Jun 2022 7:02 AM GMT)
Maharashtra Board SSC 10th result 2022 MSBSHSE released results 96 94 percent students passed
X

Maharashtra Board SSC 10th result 2022 

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट आज (17 जून) को घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कर परिणामों की घोषणा की है। बता दें कि, महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आज सभी का रिजल्‍ट जारी हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर आए हैं। कुल 96.94 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर आया है।

इस साल कक्षा 10 की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 97.96 रहा है। जबकि, लड़कों का पास प्रतिशत 96.06 रहा। महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) द्वारा 10वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में इस बार राज्य के करीब 16,38,964 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। उनमें 8,89,506 लड़के और 7,49,458 लड़कियां थीं।

ये रहा जिलावार रिजल्ट :

पुणे : 96.16 प्रतिशत

नागपुर : 97 प्रतिशत

औरंगाबाद : 96.33 फीसदी

मुंबई : 96.94 फीसद

कोल्हापुर : 98.50 प्रतिशत

अमरावती: 96.81 फीसदी

नाशिक : 95.90 प्रतिशत

लातूर : 97.27 फीसद

कोंकण : 99.27 प्रतिशत


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story