×

Election 2024: दूसरे चरण के मतदान के बीच सीएम योगी का दावा, बोले- पीएम मोदी को मिल रहा जनता का आशीर्वाद

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी ने कहा कि मतदान को देखते हुए हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 26 April 2024 5:23 AM GMT (Updated on: 26 April 2024 5:50 AM GMT)
सीएम योगी।
X

सीएम योगी। (Pic: Social Media)

Lok Sabha Election 2024: देश के 13 राज्यों में आज 88 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी 8 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

'पीएम मोदी ने 10 वर्षों में देश को दी नई दिशा'

दूसरे चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "द्वितीय चरण के चुनाव में आज 13 राज्यों में मतदान हो रहा है। देश में PM मोदी के 10 साल के कार्यों को लेकर उत्साह, सकारात्मक उमंग है। इसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी। देश कार्यों को देखना चाहता है और पीएम मोदी ने 10 वर्षों में देश को एक नई दिशा दी है। इन 10 सालों में देश ने कुछ नया करके दिखाया है। इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। योगी ने कहा कि "मेरा यह मानना है कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ फिर से NDA की सरकार बनेगी।"

उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इनमें अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर सुबह 9 बजे तक हुए मतदान के आंकड़े आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.67% मतदान हुआ है। अमरोहा में सबसे ज्यादा 14.88% और गाजियाबाद में सबसे कम 11% वोट पड़े हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story