×

Lok Sabha Election 2024 : बालाघाट में पीएम मोदी बोले - मैं महाकाल का भक्त हूं, डरने वाला नहीं

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वह आज 09 अप्रैल 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट में जनसभा को संबोधित किया।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 9 April 2024 10:46 AM GMT (Updated on: 9 April 2024 11:30 AM GMT)
PM Modi Karauli Speech
X

PM Modi (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वह आज 09 अप्रैल 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने INDIA गंठबंधन और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी से नहीं, बल्कि वह एक-दूसरे से ही लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन बालाघाट में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले महिलाओं का स्वागत किया और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही बीजेपी सरकार, देश के हर शहर को, देश के हर गांव को प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर लाखों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। भाजपा सरकार वंचितों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। भाजपा ने समाज के उस दलित-पिछड़ा-आदिवासी वर्ग को सम्मान दिया है, जिसे पिछली सरकारों ने पहचान से भी वंचित रखा था। जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़ी, तो कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी विरासत का सम्मान तक नहीं किया। कांग्रेस ने तो गोविंद गुरु जैसे क्रांतिकारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा तक नहीं दिया था। कांग्रेस आजादी का श्रेय ​किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को देना चाहती है। ये हमारी सरकार है, जिसने गोविंद गुरु को स्वतन्त्रता सेनानी का दर्जा दिया। हमारी सरकार ने टंट्या मामा को सम्मान दिया। हमारी ही सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की।

आजादी के बाद आंदोलन के अहंकार में थी कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कभी कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी। लेकिन आज वक्त बदल चुका है, दुनिया के बड़े-बड़े देश, आपस में युद्ध कर रहे देश, भारत से अपने मुद्दों पर बात करने के लिए आते हैं। अपने देश का ये रुतबा देखकर हर हिंदुस्तानी का हौसला बुलंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली। एक तो उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था और सामान्य लोगों ने जो आजादी के आंदोलन में त्याग किया, तपस्या की और बलिदान दिया, उसे सत्ता में आते ही कांग्रेस ने नकार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि एक छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की ओर धकेलती गई।

विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा किा कांग्रेस ने अब आज कल एक इंडी अलायंस बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये लोग आपस में एक-दूसरे से झगड़ते हैं, लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं। लेकिन असल में इन्हें मोदी को नहीं रोकना है। इंडी गठबंधन वालों को देश का विकास रोकना है।' उन्होंने कहा कि मोदी भक्त है - महाकाल का...मोदी झुकता है तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।

सीएम ने सरकार के कामों को गिनाया

इससे पहले सीएम मोहन यादव जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि 4-5 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने मिलकर यहां से कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया है और अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं लड़ रहे हैं, वह एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इसलिए मध्य प्रदेश में के कोने-कोने से आवाज आ रही है- एक बार फिर मोदी सरकार।

बता दें कि मध्य प्रदेश में तीन दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार आए हैं। बालाघाट लोकसभा सीट पर पहले ही चरण में चुनाव है। बीजेपी ने बालाघाट से भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story