×

Election 2024: दूसरे चरण के मतदान में त्रिपुरा और मणिपुर ने मारी बाजी, इन सीटों पर 75% से अधिक वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Live : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। दूसरे चरण के तहत देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 April 2024 2:34 PM GMT (Updated on: 26 April 2024 2:35 PM GMT)

Lok Sabha Election 2024 Live : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज समाप्त हो गई है। दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। आज देश के 13 राज्यों में से केरल की सभी 20 सीटों पर, कर्नाटक की 14 सीटों पर, राजस्थान की 13 सीटों पर, महाराष्ट्र और यूपी की 8-8 सीटों पर, एमपी की 7 सीटों पर, असम और बिहार की 5-5 सीटों पर, छत्तीसगढ़ और वेस्ट बंगाल की 3-3 सीटों पर वोटिंग हुई। जबकि मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर मतदान हुआ। बता दें कि पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ था।

बूथों पर लगीं लाइनें

देश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। अप्रैल के आखिरी दिनों में सुबह से सूर्य की तपिश दिखना शुरू हो गई और इस बीच चुनाव भी हो रहे हैं लेकिन गर्मी के बाद भी लोकतंत्र के इस महापर्व में वोटरों का उत्साह को देखते ही बना। देश के कई पोलिंग बूथ पर सुबह से लोगों की कतारें लग गई रही। वोटर्स शांतप्रिय से लाइनों में लगते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थें। चुनाव आयोग भी शांतिप्रिय और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थें। देश की अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर सुरक्षा बालों के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थें।

Live Updates

  • रक्षित शेट्टी ने डाला वोट, एक्टर किच्चा सुदीप ये बोल ?,
    26 April 2024 9:02 AM GMT

    रक्षित शेट्टी ने डाला वोट, एक्टर किच्चा सुदीप ये बोल ?,

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live:  बेंगलुरु में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा कि बहुत सारे मुद्दे हैं। छोटे-छोटे मुद्दे भी हैं। मतदान एक आशा है, आश्वासन नहीं। अब अनुरोध इस बारे में नहीं होना चाहिए कि लोग आएं और मतदान करें। अनुरोध इस बात का होना चाहिए कि पार्टियों के राजनेता वोट लेने के बाद क्या कर रहे हैं। उन्होंने ये बातें वोट डालने की बाद कहीं। वहीं, अभिनेता-फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी ने उडुपी के एक मतदान में केंद्र पर पहुंच कर अपना वोट कास्ट किया।

  • धीरेंद्र शास्त्री ने खजुराहो में डाला वोट, अपनी ताकत को मजबूत करने के लिए करें वोट
    26 April 2024 8:48 AM GMT

    धीरेंद्र शास्त्री ने खजुराहो में डाला वोट, अपनी ताकत को मजबूत करने के लिए करें वोट

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित एक पोलिंग बूथ पर बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला है। मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वोट हर किसी का अधिकारी है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को इस त्योहार में अपना वोट डालना चाहिए। 'पहले मतदान फिर जलपान'। उन्होंने कहा कि अपनी ताकत को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर वोट करें। राष्ट्रहित के लिए राष्ट्र हम लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।

  • जानें 1 बजे तक कितना हुआ मतदान
    26 April 2024 8:15 AM GMT

    जानें 1 बजे तक कितना हुआ मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: चुनाव आयोग ने 1 बजे 13 राज्यों की वोटिंग फीसदी के आंकड़े जारी कर दिए हैं। त्रिपुरा में सुबह लगातार वोटिंग परसेंटेज बढ़ा रहा है, यहां पर 1 बजे तक 54.47 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।

    13 राज्यों कुछ ऐसी है 1 बजे की वोटिंग फीसदी की स्थिति

    देश के 13 राज्यों में मतदान फीसदी

    उत्तर प्रदेश- 35.73 प्रतिशत

    असम- 46.31

    बिहार- 33.80

    छत्तीसगढ़- 53.09

    जम्मू-कश्मीर- 42.88

    कर्नाटक- 38.23

    केरल- 39.26

    मध्य प्रदेश- 38.96

    मणिपुर- 54.26

    राजस्थान- 40.39

    त्रिपुरा-54.47

    पश्चिम बंगाल-47.29

  • ISRO चीफ सोमनाथ लाइन में लगकर डाला वोट
    26 April 2024 7:44 AM GMT

    ISRO चीफ सोमनाथ लाइन में लगकर डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग जारी है। प्रदेश वासी अपने घरों से निलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने तिरुवनंतपुरम जिले बने एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला है। सबसे अच्छी बात यह रही कि एस सोमनाथ ने आम आदमी की तरह लाइन में लगकर मतदान किया।

  • दार्जिलिंग में वोट डालने के लिए बुजुर्गों की हो रही मदद
    26 April 2024 7:37 AM GMT

    दार्जिलिंग में वोट डालने के लिए बुजुर्गों की हो रही मदद

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में वोट डालने पहुंची एक बुजुर्ग महिला की मतदान स्वयंसेवकों ने सहायता की। पोलिंग बूथ पर आने वाले हर बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान स्वयंसेवक हेल्प कर रहे हैं।

  • नाव से नदी पार कर जा रहे वोट डाले मतदाता
    26 April 2024 7:21 AM GMT

    नाव से नदी पार कर जा रहे वोट डाले मतदाता

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: त्रिपुरा के धलाई जिले के सुदूर इलाके में स्थिर 44/68 राइमा वैली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने नाव से नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

  • 26 April 2024 7:21 AM GMT

    नाव से नदी पार कर जा रहे वोट डाले मतदाता

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: त्रिपुरा के धलाई जिले के सुदूर इलाके में स्थिर 44/68 राइमा वैली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने नाव से नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

  • एच डी कुमारस्वामी ने किया मतदान
    26 April 2024 6:30 AM GMT

    एच डी कुमारस्वामी ने किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एच.डी. कुमारस्वामी और उनके परिवार ने मतदान किया। 

  • 26 April 2024 6:25 AM GMT

    UP में 24 तो राजस्थान 26 फीसदी मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर सुबह 11 बजे के मतदान फीसदी के आंकड़े जारी कर दिये हैं। दूसरे चरण के जारी वोटिंग में सबसे अधिक वोट त्रिपुरा में पड़े हैं, यहां पर 11 बजे तक 36.42 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में हुई है।

    13 राज्यों में मतदान फीसदी

    उत्तर प्रदेश- 24.31 प्रतिशत

    असम- 27.43

    बिहार- 21.68

    छत्तीसगढ़- 35.47

    जम्मू-कश्मीर- 26.61

    कर्नाटक- 22.34

    केरल- 25.61

    मध्य प्रदेश- 28.15

    मणिपुर- 33.42

    राजस्थान- 26.84

    त्रिपुरा- 36.42

    पश्चिम बंगाल-15.68

  • कोर्ट के निर्णय का सम्मान, मगर होनी चाहिए वीवीपैट पर्चियों का सत्यापन
    26 April 2024 6:09 AM GMT

    कोर्ट के निर्णय का सम्मान, मगर होनी चाहिए वीवीपैट पर्चियों का सत्यापन

    Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाताओं से बातचीत भी की है। राजनांदगांव में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें हैं। मतदाताओं में उत्साह है। लोगों को संविधान बचाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, SC द्वारा VVPAT पर्चियों के साथ ईवीएम वोटों के 100% सत्यापन की मांग वाली याचिका को खारिज किये जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हम SC के आदेश का सम्मान करते हैं लेकिन VVPAT पर्चियों का 100% सत्यापन होना चाहिए। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान हो रहा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story