×

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की DATE हो गई फाइनल, लाइव शो के लिए टिकट की बिक्री शुरू

suman
Published on: 24 Dec 2016 6:14 AM GMT
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की DATE हो गई फाइनल, लाइव शो के लिए टिकट की बिक्री शुरू
X

मुंबई: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का इंतजार करने वालो के लिए अच्छी खबर है। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्मफेयर 2017 की ऑफिशियल डेट आ गई। इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 14 जनवरी 2017 को मुंबई में होगा। 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के होस्ट बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान होंगे और उनका साथ देंगे, फिल्ममेकर करण जौहर और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा। ये भी खबर है कि इस बार आलिया भट्ट इसमें परफॉर्म करेंगी। लाईव शो देखने के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है

suman

suman

Next Story