×

Abdu Rozik Marriage: अब्दू रोजिक करने जा रहे हैं, 7 जुलाई को इस लड़की संग शादी

Abdu Rozik Wedding: बिग बॉस 16 फेम दुनिया के सबसे छोटे सिंगर Abdu Rozik इस समय सुर्खियों में छा गए हैं, जिसके पीछे की वजह है, Abdu Rozik की शादी

Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2024 2:30 PM GMT (Updated on: 11 May 2024 8:52 AM GMT)
Abdu Rozik Wedding
X

Abdu Rozik Wedding

Abdu Rozik Wedding: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर व बिग बॉस 16 फेम एक्टर Abdu Rozik शादी करने जा रहे हैं। जबसे ये खबरें सोशल मीडिया पर आई हैं, तबसे हर तरफ Abdu Rozik के ही चर्चे हैं। जैसा की सभी को पता है कि अब्दू रोजिक ने बिग बॉस में बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड थी। जिसने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन वो बिग बॉस में निमृत कौर पर अपना दिल हार बैठे थे। जिसके बाद निमृत कौर ने अब्दू को काफी समझाने की कोशिश की और सलमान खान ने भी अब्दू को समझाया, जिसके बाद Abdu Rozik समझ गए। लेकिन अब जाकर Abdu Rozik शादी करने जा रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अब्दू रोजिक किसके संग शादी करने जा रहे हैं।

अब्दू रोजिक की पत्नी कौन हैं ( Who is Abdu Rozik Wife)-

अब्दू रोजिक को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि Abdu Rozik इस साल यानि 2024 में 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। और इसके बारे में जानकारी खुद Abdu Rozik ने दी है। इसके साथ ही साथ अब्दू रोजिक ने बताया कि वो Emarati Girl जोकि Sarjah से हैं। उनके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अब्दू रोजिक ने ये नहीं बताया है कि उस लड़की का क्या नाम है। बस इतना पता चला है कि वो लड़की कहाँ से बिलॉग करती है।

अब्दू रोजिक भारत समेत दुनियाभर में फेमस हैं। उन्होने भारत में भी अपने म्यूजिक एलबम लॉच किए हैं। जिसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं Bigg Boss 16 में भी Abdu Rozik को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बिग बॉस 16 में साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, निमृत कौर, सुंबुल तौकीर व अब्दू रोजिक की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। और आज भी ये मंडली के नाम से फेमस हैं। Abdu Rozik हर साल बिग बॉस के सीजन में किसी ना किसी फेस्टिवल पर या फिनाले में जरूर नजर आते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story