×

विवेक ने किया नो स्मोकिंग ऐड, कहा- तंबाकू के खिलाफ अभियान को बढ़ाना है आगे

Newstrack
Published on: 28 Jun 2016 5:15 AM GMT
विवेक ने किया नो स्मोकिंग ऐड, कहा- तंबाकू के खिलाफ अभियान को बढ़ाना है आगे
X

मुंबई: कई तंबाकू विरोधी अभियान का हिस्सा रह चुके एक्टर विवेक ओबेरॉय 'नो स्मोकिंग' के एक ऐड में नजर आएंगे। विवेक 'नो स्मोकिंग' के ऐड में एक्टिंग के साथ-साथ इसका निर्माण भी कर रहे हैं। इस ऐड को सोशल मीडिया के असग-अलग प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा।

ऐड को कई सिनेमाघरों में भी चलाने की उम्मीद हैं। विवेक ने कहा कि- 'तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। वे कई सालों से कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) के साथ काम कर रहे है और वे इस ऐड के साथ तंबाकू के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ा रहा है।'

Newstrack

Newstrack

Next Story