×

Bipasha Basu ने बेटी Devi को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुन कांप जाएगी रूह

Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पिछले साल ही एक बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम देवी है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Aug 2023 6:03 AM GMT
Bipasha Basu ने बेटी Devi को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुन कांप जाएगी रूह
X
Bipasha Basu Daughter Devi (Photo- Social Media)
Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पिछले साल ही एक बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम देवी है। इन दिनों वे और पति करण सिंह ग्रोवर अपनी पैरेंट्सहुड जर्नी को एंजॉय कर रहें हैं, हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस बिपाशा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन आप शॉक हो जायेंगे। जी हां!! आइए आपको बताते हैं।

बेटी देवी के दिल में था छेद

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के आने की खुशखबरी तो अपने फैंस के साथ साझा की थी, लेकिन एक बात उन्होंने दुनिया से छुपाकर रखी थी, जिसका खुलासा अब उन्होंने किया। दरअसल बिपाशा बसु ने बताया कि उनकी बेटी देवी जब पैदा हुई थी तो उसके दिल में दो छेद थे। जब उन्हें और करण को ये बात पता चली तो वो दोनों बेहद शॉक हो गए थे।

3 महीने की उम्र में हुई थी देवी की सर्जरी

बिपाशा बसु ने ऐसा हैरान कर देने वाला खुलासा अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक चैट शो के दौरान किया। बिपाशा बसु ने बताया कि जब उन्हें और करण को देवी के दिल में छेद होने की बात पता चली तो, उन्होंने इसे घरवालों को नहीं बताया। फिर हमने दो महीने तक इंतजार किया कि शायद यह नेचुरली ठीक हो जाए, लेकिन जब दो महीने बाद बिलकुल भी रिजल्ट नहीं मिला, तो मैंने सर्जरी कराने के बारे में सोचा, लेकिन करण सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे। जब करण सर्जरी के लिए मानें, तो देवी की सर्जरी हुई, उस वक्त वह 3 महीने की थी।
View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

अब बिल्कुल ठीक है देवी

बिपाशा बसु के फैंस को बताते चलें कि अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देवी अब बिल्कुल ठीक है। बिपाशा ने बताया कि देवी की सर्जरी 6 घंटे तक चली थी, उस दौरान हम और सभी घरवाले काफी परेशान थे। हालांकि अब देवी पूरी तरह ठीक है। बिपाशा बसु जब नेहा धूपिया को यह सब बता रहीं थीं तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, वह रो पड़ीं।
View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

12 नवंबर को दिया था बेटी देवी को जन्म

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर 6 साल बाद खुशियों ने दस्तक दी थी। शादी के 6 साल बाद दोनों के घर बेटी देवी ने जन्म लिया। बेटी देवी ने 12 नवंबर को दुनिया में अपना कदम रखा। करण और बिपाशा अक्सर ही सोशल मीडिया पर देवी की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं, जिसपर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story