×

काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, वो जल्द जुड़ेंगी FACEBOOK से

suman
Published on: 24 Sep 2016 11:07 AM GMT
काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, वो जल्द जुड़ेंगी FACEBOOK से
X

मुंबई: एक्ट्रेस काजोल इन दिनों पति अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म शिवाय के प्रमोशन में बिजी है। जब फैन उनके फेसबुक पर जुड़ने की बात की तो काजोल ने कहा कि वे जल्द ही आधिकारिक रूप से फेसबुक यूजर्स बनने वाली है। इसके लिए काजोल शुक्रवार को अपने पति अजय देवगन के साथ सैनफ्रांसिस्को स्थित फेसबुक कार्यालय पहुंचीं थीं।

गौरतलब है कि अजय निर्देशित फिल्म 'शिवाय' के प्रचार के सिलसिले में दोनों फिलहाल अमेरिका में हैं। ये जोड़ी न्यूयॉर्क, शिकागो और डलास में फिल्म का प्रचार कर चुकी है। सैनफ्रांसिस्को में फिल्म प्रमोशन का आखिरी दौड़ है।

वैसे काजोल का फैन क्लब बहुत एक्टिव है। जो उनकी एक्टिविटी को कवर करता है। अब बढ़ते फैन फ्लोइंग और डिमांड की वजह से काजोल ने फेसबुक से जुड़ने का फैसला किया है।

suman

suman

Next Story