×

Aditya Roy Kapoor Birthday : इस फिल्म ने रातों-रात बदल दी थी आदित्य रॉय कपूर की किस्मत, 10 सालों से नहीं दे पाए हैं हिट

Aditya Roy: आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकार हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह एक भी हिट नहीं दे पाए हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 Nov 2023 5:40 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2023 5:57 AM GMT)
Aditya Roy Kapoor Birthday : इस फिल्म ने रातों-रात बदल दी थी आदित्य रॉय कपूर की किस्मत, 10 सालों से नहीं दे पाए हैं हिट
X

Aditya Roy Kapoor Birthday : बॉलीवुड के शानदार एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है और वह 14 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इतने सालों में उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं। कभी उन्हें स्क्रीन पर रोमांस तो कभी एक्शन करते हुए देखा गया है। हालांकि, पिछले 10 सालों में एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब उन्होंने हिट फिल्म दी हो। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए आपको उनके करियर और जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकार हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह एक भी हिट नहीं दे पाए हैं।

ऐसे शुरू हुआ करियर

आदित्य रॉय कपूर को सबसे पहले साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रीम्स में देखा गया था। जिसमें अजय देवगन और सलमान खान के साथ उनका किरदार बहुत छोटा सा था। इसके बाद उन्हें एक्शन रिप्ले और गुजारिश जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया लेकिन वह कोई पहचान हासिल नहीं कर सके। इसके बाद उनके हाथ आशिक 2 लगी जिसे उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और दर्शक उनके दीवाने हो गए।



आशिकी 2 ने बनाया स्टार

आशिक 2 को मोहित सूरी के निर्देशन में तैयार किया गया था जिसमें आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर को देखा गया था। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जिसे 2013 में रिलीज किया गया था और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इसमें शानदार थी। रिलीज के तुरंत बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था और इसने दुनिया भर में 109 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि इसे सिर्फ 15 करोड रुपए में बनाया गया था। इस फिल्म की सक्सेस ने रातों-रात आदित्य को सुपरस्टार बना दिया था।



10 साल से नहीं दी हिट

आशिक 2 के बाद आदित्य को यह जवानी है दीवानी में सपोर्टिंग रोल करते हुए देखा गया था। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड कैरेक्टर थे और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें दावत ए इश्क, फितूर, ओके जानू, कलंक, गुमराह, मलंग जैसी फिल्में करते हुए देखा गया जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इसका मतलब साफ है कि आशिक 2 की सक्सेस के बाद आदित्य रॉय कपूर ने एक भी हिट नहीं देखी है और वह लंबे समय से हिट की तलाश में हैं।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story