×

Ae Watan Mere Watan: सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन भारत की स्वतंत्रता के खोज की महत्वपूर्ण कहानी

Ae Watan Mere Watan Story: सारा अली खान व इमरान खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश को एकजुट करने वाली महिला बनी..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 March 2024 8:05 AM GMT (Updated on: 22 March 2024 8:18 AM GMT)
Ae Watan Mere Watan Trailer
X

Ae Watan Mere Watan Trailer

Ae Watan Mere Watan Release Date: सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan Movie) का जबसे टीजर आया है। तबसे दर्शको को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 21 मार्च 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस साल सारा अली खान की बैक टू बैक ओटीटी प्लेटफार्म Netflix पर ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले सारा अली खान पंकज त्रिपाठी व करिश्मा कपूर के साथ मर्डर मुबारक में नजर आई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन की कहानी स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित है। सारा अली खान के साथ-साथ इस फिल्म में इमरान हाशमी भी एक अहम किरदार में नजर आए है।

Ae Watan Mere Watan Cast (ऐ वतन मेरे वतन कास्ट) -

करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित , ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan Movie) एक अमेज़ॅन ओरिजिनल फिल्म है जिसमें सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नेल और आनंद तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में इमरान हाशमी की विशेष अतिथि भूमिका भी है ।

Ae Watan Mere Watan Review (ऐ वतन मेरे वतन रिव्यू) -

यह शॉट आगामी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन के 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उक्त महिला के लचीले संघर्षों पर प्रकाश डालती है, जहां उनकी आवाज ने "देश को एकजुट किया"। ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan Movie) वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और भारत की स्वतंत्रता की खोज के एक महत्वपूर्ण अध्याय का वर्णन करती है, जिसमें उषा (सारा अली खान) नाम की 22 वर्षीय महिला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐ वतन मेरे वतन में ऐसे शक्तिशाली चरित्र को चित्रित करना शब्दों से परे एक सम्मान की बात है।

फिल्म ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan Movie) उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है जिनकी असाधारण वीरता ने हमारे देश के इतिहास को आकार दिया। “सावधानीपूर्वक अनुसंधान, भावुक कहानी कहने और वर्षों के समर्पण के माध्यम से, हमने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना और इसके लोगों के लचीलेपन को प्रामाणिक रूप से पकड़ने का प्रयास किया है।

Ae Watan Mere Watan Story (ऐ वतन मेरे वतन स्टोरी)-

ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan Movie Story) वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और भारत की स्वतंत्रता की खोज के एक महत्वपूर्ण अध्याय का वर्णन करती है, इस फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने उषा नाम की 22 वर्षीय महिला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐ वतन मेरे वतन उषा के जीवन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की पड़ताल करता है और कैसे उसका भूमिगत रेडियो स्टेशन भारत छोड़ो आंदोलन को बढ़ावा देने वाला ईंधन बन गया। फिल्म की कहानी उषा मेहता की है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान कांग्रेस रेडियो चलाया था। और वह इस रेडियो के माध्यम से 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान काफी काम किया था। 1998 में पद्म विभूषण से उनको नवाजा गया था। और उनका निधन 11 अगस्त 2000 में हो गया था। तो वहीं फिल्म में राम मनोहर लोहिया का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story