×

ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में इस लुक में ढाया कहर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन शनिवार को पेरिस फैशन वीक में पहुंची थी। इस दौरान ऐशवर्या ने अपने लुक से एक बार फिर सबको दिवाना बना लिया।

Shreya
Published on: 20 Jun 2023 8:20 AM GMT
ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में इस लुक में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
X

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन शनिवार को पेरिस फैशन वीक में पहुंची थी। इस दौरान ऐशवर्या ने अपने लुक से एक बार फिर सबको दिवाना बना लिया। उनके लुक और उनके अंदाज ने सबको हैरान कर दिया।

ऐश्वर्या ने अपने लुक से लोगों को किया घायल-

ऐशवर्या इस दौरान पर्पल कलर की फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या ने स्मोकी आई मेकअप और रेड लिपस्टिक और मेसी बन से अपने लुक को कंपलीट किया था। इस दौरान ऐश्वर्या की सैंडिल्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रैंप पर वॉक करते हुए ऐश्वर्या काफी बिंदास अंदाज में दिखाई दी। ऐशवर्या का ये अंदाज उनके फैंस को काफी समय बाद देखने को मिला। ऐश्वर्या ने इस दौरान सबको फ्लांइग किस दी।

जहां एक ओर ऐश्वर्या का बिंदास अंदाज देखने को मिला तो वहीं इस इवेंट में उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो बच्चे को किस करती हुए नजर आ रही हैं।

इस इवेंट में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ पहुंची थी। ऐश्वर्या की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Shreya

Shreya

Next Story