×

Cannes 2023: ऐश्वर्या बेटी आराध्या संग 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के लिए हुई रवाना, वायरल वीडियो देख नेटिजंस ने उड़ाया मजाक

Cannes 2023: ऐश्वर्या राय बच्चन 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में शामिल होने के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 17 May 2023 10:36 AM GMT
Cannes 2023: ऐश्वर्या बेटी आराध्या संग कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए हुई रवाना, वायरल वीडियो देख नेटिजंस ने उड़ाया मजाक
X
Cannes 2023 (Image credit: Instagram)

Cannes 2023: 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' की शुरुआत हो चुकी है। सारा अली खान से ईशा गुप्ता तक रेड कार्पेट पर अपनी जलवा भी बिखेर चुकी हैं। वहीं, अब बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी कान्स में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स 2023 के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ऐश्वर्या का ये वीडियो देख नेटिजंस उनकी बेटी आराध्या का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

कान्स 2023 के लिए रवाना हुई ऐश्वर्या राय बच्चन

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान जहां ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं आराध्या ने पिंक टॉप-ब्लू जींस और ब्लू डेनिम जैकेट पहनी है। आराध्या अपने इस लुक में काफी क्यूट लग रही हैं। हालांकि, आराध्या को एक बार फिर अपने हेयरस्टाइल के चलते ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा।

आराध्या के हेयरस्टाइल का नेटिजंस ने उड़ाया मजाक

अब जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिजंस ने आराध्या का मजाक बनाना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तो लगता है कि ऐश्वर्या कभी अपनी बेटी का हेयरस्टाइल चेंज नहीं करने वाली हैं।' तो किसी ने लिखा, 'अब तो इसका हेयरस्टाइल बदल दो। इतनी बड़ी हो गई है अजीब लगती है।' वहीं किसी ने कमेंट किया, 'आराध्या का हेयरस्टाइल कभी नहीं बदल सकता भाई।'

ऐश्वर्या ने 2002 में किया था कान्स में डेब्यू

बता दें कि ऐश्वर्या ने साल 2002 में 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में डेब्यू किया था। उन्होंने यलो साड़ी में रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी। वह 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करने वालीं पहली इंडियन एक्ट्रेस और कान्स जूरी की सदस्य बनने वाली भी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। इसके बाद से वह लगातार इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं। इस बार ऐश्वरया L'Oreal Paris की स्पोक्सपर्सन के तौर पर फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story