×

अजय देवगन की बेटी: न्यासा की एंर्ट्री ने मचाया धमाल, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां फेल

Nyasa Devgn Look: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की आजकल सब जगह चर्चा है। न्यासा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। वो बेहद खूबसूरत और हॉट हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 24 May 2022 1:43 PM GMT
Nyasa Devgn
X

Nyasa Devgn (Image Credit-Social Media)

Nyasa Devgn Look: अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) की आजकल सब जगह चर्चा है। न्यासा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं और आये दिन अपने नए नए लुक की फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर भी करतीं रहतीं हैं।

बोल्ड लुक में दिखीं अजय देवगन की बेटी

न्यासा अभी हाल ही हुए सिंगर कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचीं तो उनको देख कर हर कोई बस उन्हें ही देखता ही रह गया। दरअसल न्यासा बेहद खूबसूरत और हॉट नज़र आ रहीं थी। उन्होंने पिंक कलर की डीप नेक ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमे उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था।

Nysa Devgn (Image Credit-Social Media)

न्यासा अभी 19 साल की है और वो हमेशा ही लाइमलाइट में रहतीं हैं। उनके बोल्ड अंदाज़ की तसवीरें सोशल मीडिया पर आये दिन ट्रेंड होती रहतीं हैं।

Nysa Devgn (Image Credit-Social Media)

न्यासा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज भी शेयर करतीं हैं जिससे हर कोई उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पता है।


Nysa Devgn (Image Credit-Social Media)

फिलहाल न्यासा भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसस को लुक्स के मामले में मात देतीं हैं।


Nysa Devgn (Image Credit-Social Media)

न्यासा वैसे भी अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। वहीँ कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं वि वायरल हो गयी हर कोई बस न्यासा के लुक की ही चर्चा कर रहा था। बॉलीवुड के लवेबल कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वो भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन इसके बाद भी अक्सर वो टॉक ऑफ़ द टाउन बन जातीं हैं। बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही न्यासा के ज़ोर शोर से चर्चे हो रहे हैं। एक स्टार किड होने की वजह से न्यासा को कभी काजोल तो कभी अजय से कम्पेयर भी किया जाता है। बीच में न्यासा के बॉलीवुड में डेब्यू ने भी ज़ोर पकड़ा था।

फिलहाल न्यासा देवगन कब तक बॉलीवुड में आएंगी इसका अभी कोई भी हिंट नहीं मिला है। एक बार अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में ज़रूर कहा था कि,''मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना भी चाहती है या नहीं। अभी तक तो उसने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, लेकिन बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। फिलहाल वह बाहर है और अपनी पढ़ाई कर रही है।'

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story