×

Alia Bhatt की बेटी राहा की नई तस्वीर आई सामने, क्या आपने देखी

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha: राहा की एक बेहद ही प्यारी फोटो सामने आ चुकी है, जिसे फैंस एकटक निहारते ही जा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Jan 2024 12:59 PM GMT
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha
X

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha (Photo- Social Media)

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha: बी टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाडली बिटिया रानी राहा का चेहरा पूरी दुनिया को दिखा दिया है। कपल ने फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करवाया, लेकिन आखिरकार राहा के 1 साल की होने के बाद उन्होंने अपनी नन्ही प्रिंसेस का फेस रिवील कर ही दिया। राहा का फेस रिवील हो चुका है, और अब उसकी एक के बाद एक क्यूट तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच अब फिर राहा की एक बेहद ही प्यारी फोटो सामने आ चुकी है, जिसे फैंस एकटक निहारते ही जा रहें हैं।

सामने आई राहा कपूर की नई तस्वीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। राहा कपूर के इस नए वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। एकबार फिर राहा कपूर की क्यूटनेस के सभी दीवाने बन चुके हैं। राहा कपूर के नए वीडियो की बात करें तो उसमें वह पिंक कलर के कपड़े में नज़र आ रहीं हैं। पापा रणबीर की गोद में राहा का अंदाज देखते बन रहा है। साथ ही आलिया भट्ट भी दिखाई दे रहीं हैं।


लॉन्ग वेकेशन के बाद मुंबई वापस लौटा कपल

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर गए थे, और अब लॉन्ग वेकेशन के बाद दोनों अपनी प्रिंसेज राहा के साथ मुंबई वापस आ चुके हैं। तीनों को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, और इस दौरान राहा पापा रणबीर की गोद में बैठी नजर आईं। राहा कपूर का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और यूजर्स जूम कर राहा को देख रहें हैं।

राहा ने फिर बटोरी लाइमलाइट

राहा कपूर का ये नया वीडियो जैसे ही सामने आया, मिनटों में पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस राहा पर खूब प्यार लुटा रहें हैं। कोई उसे क्यूट तो किसी ने प्रिटी कहा है। इसी तरह किसी ने दिल और किस वाला इमोजी भी भेजा है। पूरे कमेंट बॉक्स में राहा के लिए सिर्फ प्यार ही देखने को मिल रहा है।


25 दिसंबर को आलिया और रणबीर ने दिखाई दी राहा की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा की पहली झलक क्रिसमस वाले दिन दिखाई थी। राहा का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद लगभग तीन-चार दिनों तक उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। क्रिसमस के मौके पर राहा की झलक दिखा कर, इस कपल ने अपने फैंस का दिन बना दिया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story