×

Alia Bhatt बनने वाली हैं माँ; Ranbir Kapoor संग दो महीने पहले हुई थी शादी,पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट जल्द माँ बनने वालीं हैं। Alia Bhatt, Ranbir Kapoor ने ये गुड न्यूज़ एक पोस्ट शेयर कर के दी है। जिसके बाद से लोगों की बधाई की झड़िया लग गईं हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 27 Jun 2022 6:23 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2022 8:30 AM GMT)
Alia Bhatt Pregnancy News
X

Alia Bhatt Pregnancy News (Image Credit-Social Media)

Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द माँ बनने (Alia Bhatt Pregnant) वालीं हैं। उन्होंने ये गुड न्यूज़ एक पोस्ट शेयर कर के दी है। जिसके बाद से लोगों की बधाई की झड़िया लग गईं हैं। आलिया भट्ट और Ranbir Kapoor (रणबीर कपूर) की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। इसी बाद से लगातार ये कपल में है। दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द रिलीज़ होने वाली है। वहीँ अब इस गुड न्यूज़ ने बी टाउन में सभी को काफी खुश कर दिया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीँ अब ये कपल मम्मी पापा बनने जा रहा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तसवीर शेयर की है जिसमे वो हॉस्पिटल के एक रूम में लेतीं हैं साथ ही अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर भी सामने दिख रही है उसपर उन्होंने हार्ट इमोजी लगा रखी है। साथ ही रणबीर कपूर पीछे से नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप पहन रखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है,''हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।' आलिया और रणबीर की शादी को 2 महीने हो चुके हैं और इस खुशखबरी से भट्ट और कपूर परिवार काफी खुश है। साथ ही दोनों के फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं।

आपको बता दें आलिया ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया वैसे ही ढेरों कमैंट्स आने लगे। जहाँ दोनों के फैंस कपल को बधाई दे रहा है वहीँ फोटो देखने के बाद आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय दोनों को कमेंट्स सेक्शन में मैसेज के ज़रिये बधाई दी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है वहीँ रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज़ होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की लव स्टोरी में भी नज़र आएँगी जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story