TRENDING TAGS :
Cannes 2026: आलिया भट्ट ने हेटर्स की बोलती बंद की, कान्स ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं, जिसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को करारा जश्न दिया।
Alia Bhatt Cannes 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट की तमाम तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहें हैं, उनके इन वायरल विडियोज को देख यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है कि आलिया भट्ट को कान्स में किसी ने नोटिस ही नहीं किया, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन अब आलिया भट्ट ने खुद लोगों से मिल रही आलोचनाओं का करारा जवाब दिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
खूबसूरत दिवा आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी चर्चा है। उनका कान्स लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने आलिया भट्ट को ज्यादा अटेंशन नहीं दिया, आलिया बुरी तरह इग्नोर हुईं, कमेंट बॉक्स में यूजर्स इन्हें इस वजह से ट्रोल भी कर रहें हैं, लेकिन अब आलिया भट्ट ने आलोचकों को पलटकर जवाब दिया और उनका जवाब भी चर्चा में आ गया है।
आलिया भट्ट के वायरल हो रहे कान्स वीडियोज और तस्वीरों पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहें हैं, लेकिन एक कमेंट का जवाब अब आलिया भट्ट ने भी दे दिया है। जी हां! दरअसल एक यूजर ने आलिया भट्ट का मजाक उड़ाया, उसने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या दुख की बात है, किसी ने नोटिस नहीं किया।" यूजर का ये कमेंट देख आलिया भट्ट खुद को रोक नहीं पाईं, उन्होंने इस कमेंट का बेहद शानदार अंदाज में जवाब दिया, आलिया भट्ट ने जवाब में लिखा, "दुख कैसा? आपने मुझे नोटिस किया।" आलिया भट्ट का यह जवाब सुर्खियों में आ गया है, यूजर्स का कहना है कि आलिया भट्ट ने बेहद ही सही जवाब लोगों को दिया।
आलिया भट्ट वर्क फ्रंट
बॉलीवुड दिवा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म "लव एंड वॉर" को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं, फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहें हैं, जो अगले साल जनवरी महीने में दस्तक देगी। आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, इसके अलावा आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगी।


