×

खत्म होने वाला है KBC! इस दिन हो सकता है लास्ट टेलीकास्ट

'देवियों और सज्जनों! आपका स्वागत है कौन बनेगा करोड़पति में'... BIG B की आवाज़ में ये एक लाइन सुनने के लिए सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे टीवी के

tiwarishalini
Published on: 15 Oct 2017 5:01 AM GMT
खत्म होने वाला है KBC! इस दिन हो सकता है लास्ट टेलीकास्ट
X

मुंबई: 'देवियों और सज्जनों! आपका स्वागत है कौन बनेगा करोड़पति में'... BIG B की आवाज़ में ये एक लाइन सुनने के लिए सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे टीवी के सामने आंख गड़ा के बैठे फैंस अब ज़्यादा दिन इसका आनंद नहीं उठा पाएंगे। सोनी चैनल का सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जल्द ही खत्म होने वाला है। खबरों की माने तो 23 अक्टूबर को KBC का लास्ट एपिसोड टेलीकास्ट होगा। हालांकि newstrack.com इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहा।

इस सीजन में सबसे कम एपिसोड्स

- बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने मशहूर रिएलिटी शो को जल्द ही बंद करने वाले हैं।

- KBC 9 की शुरुआत 28 सितम्बर को हुई थी। और एक महीने के अंदर ही यानि 23 अक्टूबर को शो का लास्ट एपिसोड दर्शाया जाएगा।

- ये अब तक केबीसी के सीजन में सबसे कम समय के लिए रहा।

- इस बार केबीसी में इस गेम शो की अधिकतम राशि 7 करोड़ किसी ने नहीं जीती है, लेकिन झारखंड के जमशेदपुर से आईं अनामिका मजूमदार इकलौती प्रतियोगी रहीं, जिन्होंने एक करोड़ की राशि जीती।

केबीसी की जगह ये दो शोज लांच

- सोनी चैनल पर केबीसी दो नए शोज लांच होने जा रहे हैं।

- पहला शो 'हासिल' है, जिसमें बड़े पर्दे के अभिनेता जैयद खान पहली बार छोटे पर्दे पर नजर आएंगे।

- ये शो 9.30 बजे आएगा।

-9 बजे से 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' दिखाया जाएगा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story