×

मैडम तुसाद में लगाया गया अनिल कपूर का पुतला, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

By
Published on: 21 April 2017 10:14 AM GMT
मैडम तुसाद में लगाया गया अनिल कपूर का पुतला, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर
X

मुंबई: बॉलीवुड के लखन यानी की अनिल कपूर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अनिल कपूर का मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगाया गया है, जिसका अनावरण खुद उन्होंने अपने हाथों से किया। मैडम तुसाद में लगाए गए मोम के पुतले की अनिल कपूर ने सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मैडम तुसाद में खुद का पुतला लगाए जाने की ख़ुशी अनिल कपूर के चेहरे पर साफ़ झलक रही है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है अनिल कपूर का अपना पुतला लगाए जाने के बारे में



लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड दिग्गजों जैसे महानायक अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, शाहरुख़ खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित के मोम के पुतले पहले से ही लगे हुए हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड लखन अनिल कपूर का भी नाम शामिल हो गया है।

मैडम तुसाद में अपना इतना खूबसूरत पुतला लगाने के लिए अनिल कपूर ने म्यूजियम को धन्यवाद भी बोला है। बता दें कि अनिल कपूर जल्द ही अपने रियल लाइफ भतीजे के साथ फिल्म 'मुबारकां' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही सिख का किरदार निभाएंगे। फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग लंदन में हुई है और इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।

आगे की स्लाइड में देखिए अनिल कपूर के पुतले की ऐसे ही और भी तस्वीरें



आगे की स्लाइड में देखिए अनिल कपूर के पुतले की ऐसे ही और भी तस्वीरें



Next Story