×

'सुई धागा' का पहला पोस्टर रिलीज, अनुष्का के देसी अंदाज से सब हुए इंप्रेस

suman
Published on: 10 Aug 2018 10:13 AM GMT
सुई धागा का पहला पोस्टर रिलीज, अनुष्का के देसी अंदाज से सब हुए इंप्रेस
X

मुंबई: अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर को देख ये साफ है कि फिल्म में वरुण एक दर्जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। दोनों ही सितारे पोस्टर में जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले ऑफिशियल पोस्टर को अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम!

बुनी हुई कहानी सुनने! फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी होगा।'अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। इतना ही नहीं अब तक आपने अनुष्का को ग्लैमरस अंदाज में देखा होगा लेकिन पहली बार अनुष्का का ये देसी अंदाज सुई धागा में दिखने वाला है। अनुष्का के फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस होंगे।

फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है। फिल्म की कहानी मनीष शर्मा की है। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई।

suman

suman

Next Story