×

Ananya Pandey : ईशान खट्टर के साथ अनन्या मना रही हैं छुट्टियां ? एकसाथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे

अभिनेत्री अनन्या पांडे और ईशान खट्टर एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इस खबर के बीच अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 31 Dec 2021 8:14 AM GMT
Ananya Pandey : ईशान खट्टर के साथ अनन्या मना रही हैं छुट्टियां ? एकसाथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Ananya Pandey : बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के बीच पिछले साल से डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। फिल्मों की स्क्रीनिंग हो या पार्टियां, दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अचानक दोनों की एक तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर उनके रिलेशनशिप में होने की बात कहता है। दरअसल अभिनेत्री अनन्या और ईशान नए साल की पूर्व संध्या एक साथ बिताने के लिए रवाना हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर ईशान और अनन्या ने एक ही फोटो साझा की

बता दें कि अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और ईशान खट्टर ने 2021 की शुरुआत मालदीव में एक साथ छुट्टियां बिताने से की थी। अब दोनों एक-दूसरे के साथ 2022 में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों अनन्या अपनी जंगल सफारी से कई तस्वीरें शेयर करती रही हैं। वहीं से उन्होंने सितारों से भरे एक खूबसूरत आसमान की झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी। ऐसी ही एक तस्वीर ईशान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर से साबित होता है कि वे साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

कठिन समय में ईशान ने अनन्या का साथ दिया

इससे पहले भी ईशान को अनन्या (Ananya Pandey) के बुरे समय में उनके साथ खड़े होते पाया गया है। आर्यन खान केस में जब अभिनेत्री का नाम सामने आया था , तब वो काफी घबरा गई थीं। उस दौरान अभिनेता ईशान खट्टर एक अच्छे दोस्त की तरह उनके साथ सपोर्ट के लिए खड़े थें। उन दिनों ईशान को एक फूल के दुकान से गुलदस्ता खरीदते हुए भी देखा गया था। जिसके ठीक एक घंटे बाद उनकी कार अनन्या के घर के बाहर मिली। इससे अंदाजा लगाया गया कि ईशान अभिनेत्री के घर उनका हालचाल पूछने गए होंगे।

फिल्म इंडस्ट्री को अनन्या के रिलेशनशिप में होने की जानकारी है

जानकारी के लिए बता दें कि ईशान खट्टर अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के परिवार के बेहद करीब हैं। अनन्या की बहन रियासा से ईशान की अच्छी दोस्ती है। वहीं ईशान और अनन्या गुपचुप तरीके से एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्हाल वो अपने रिलेशनशिप की खबरों की आधिकारिक घोषणा नहीं करना चाहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी सभी को उनके रिलेशनशिप की जानकारी है। अनन्या पांडे और ईशान ने फिल्म 'खाली पीली ' (Khali Pili) में एकसाथ काम किया था। लेकिन यह फिल्म पर्दे पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story