×

VIDEO: रिलीज हो गया फिल्म 'मुबारकां' का मजेदार ट्रेलर, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

By
Published on: 21 Jun 2017 8:30 AM GMT
VIDEO: रिलीज हो गया फिल्म मुबारकां का मजेदार ट्रेलर, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
X

मुंबई: डायरेक्टर अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मनोरंजन से भरपूर फिल्म 'मुबारकां' में अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी भी हैं।

फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। वह फिल्म में 'चरण' और 'करण' की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि करण जहां लंदन से है, वहीं चरण पंजाब के चंडीगढ़ से है। अनिल कपूर करतार सिंह के रोल में हैं ट्रेलर काफी मस्ती भरा है, जिसे देखकर आप बिना हंसे नहीं रह पाएंगे। फिल्म में दुल्हन खोजने के दौरान हुई कंफ्यूजन को बेहद मजाकिया तरीके से दिखाया है।

फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'मुबारकां' का मस्ती भरा ट्रेलर

Next Story