×

खून से लथपथ हालत में दिखें अर्जुन कपूर, तस्वीर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे!

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्टर खून से लथपथ हालत में नजर आ रहे हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 14 Feb 2024 8:21 AM GMT
खून से लथपथ हालत में दिखें अर्जुन कपूर, तस्वीर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे!
X

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल, एक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिवील हुआ है। इस नए पोस्टर को देखने के बाद यह तो साफ है कि अर्जुन कपूर का रोल फिल्म में नेगेटिव होने वाला है। अर्जुन कपूर का लुक फिल्म में काफी खुंखार होने वाला है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में अर्जुन खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में खंजर है, जो खून से सना हुआ है और अर्जुन के चेहरे पर भी खून की छींटे हैं। पोस्टर में आपको अर्जुन के चेहरे पर एक डरावनी हंसी देखने को मिलेगी। बता दें कि अर्जुन अपने फिल्मी करियर में पहली बार इस तरह का किरदार निभाने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- ''सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर टॉप ऑफ वर्ल्ड महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि तबाही मचने वाली है।”

रणवीर सिंह संग पंगा लेंगे अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह अकेले नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह और रणवीर सिंह आमने सामने दिख रहे हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म में पुलिस का रोल कर रहे हैं, दोनों रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं और अब वह ऑनस्क्रीन दुश्मनी निभाते दिखने वाले हैं। बता दें कि 'सिंघम अगेन' मल्टी स्टारर होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


कब रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'?

‘सिंघम अगेन’ की रिलीज की बात करें, तो फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। सितंबर, 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story