×

Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन बने विलेन, वजह कर देगी हैरान

Arjun Kapoor News: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर किसी ना किसी कारणवश खबरों में बने रहते हैं। अब अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां!!

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 15 Sep 2023 5:48 AM GMT
Arjun Kapoor
X

Arjun Kapoor (Photo- Social Media) 

Arjun Kapoor News: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर किसी ना किसी कारणवश खबरों में बने रहते हैं। अपने काम से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। अब अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां!! दरअसल अर्जुन कपूर अब विलेन बन चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे!

मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड बने विलेन

अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से मलाइका संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने हुए हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरों ने तुल पकड़ा हुआ है, वहीं इन दोनों ने अबतक ब्रेकअप पर अपना कोई भी बयान नहीं दिया है। इसी बीच अब अर्जुन कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वह विलेन बन चुके हैं।


अब आपके मन में यही सवाल चल रहा होगा कि आखिरकार अर्जुन कपूर विलेन कैसे बन गए, तो हम आपको बता दें कि अबतक आपने अर्जुन कपूर को फिल्मों में बतौर हीरो देखा होगा, लेकिन अब वह फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर अब हीरो नहीं बल्कि फिल्मी पर्दे पर खलनायक बनेंगे।

इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभाएंगे अर्जुन कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर की एंट्री रोहित शेट्टी की फिल्म में हो चुकी हैं। रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म "सिंघम अगेन" की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि "सिंघम अगेन" की टीम में अर्जुन कपूर भी शामिल हो चुके हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म में हीरो का किरदार नहीं निभायेंगे, बल्कि विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। बता दें कि अबतक इस खबर का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जहां तक है बहुत जल्द मेकर्स इसका ऑफिशियल ऐलान कर सकते हैं।


"सिंघम अगेन" स्टार कास्ट

रोहित शेट्टी की फिल्म "सिंघम अगेन" में जहां अर्जुन कपूर खलनायक का किरदार निभायेंगे, वहीं अजय देवगन हीरो के किरदार में होंगे। अजय देवगन के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का रोल अदा करेंगी। ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story