×

BAFTA: 'शेप ऑफ द वाटर' ने जीते 3 पुरस्कार, डेल टोरो सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

aman
By aman
Published on: 19 Feb 2018 3:48 AM GMT
BAFTA: शेप ऑफ द वाटर ने जीते 3 पुरस्कार, डेल टोरो सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
X
बाफ्टा अवॉर्ड्स: 'शेप ऑफ द वाटर' ने जीते 3 पुरस्कार, डेल टोरो सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

लंदन: गुइलेरमो डेल टोरो की फिल्म 'शेप ऑफ वाटर' ने 71वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स यानी बाफ्टा में तीन पुरस्कार जीते हैं। फिल्म को सर्वाधिक 12 श्रेणियों में नामांकित किया गया था।

यह एक महिला की कहानी है, जो एक समुद्री जीव से प्यार करने लगती है। फिल्म ने प्रोडक्शन डिजाइन, संगीत क्षेत्र में पुरस्कार जीते हैं जबकि डेल टोरो को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का बाफ्टा पुरस्कार मिला है।

डेल टोरो का इनसे था मुकाबला

डेल टोरो ने पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान कहा, 'ब्रिटिश संस्कृति विशेष रूप से मैरी शैली का उनके काम और करियर पर विशेष प्रभाव पड़ा है।' डेल टोरो का मुकाबला 'ब्लेड रनर 2049' के लिए डेनिस विल्लेनुवी, 'कॉल मी बाइ योर नेम' के लिए लूका ग्वाडानिनो, 'डनकिर्क' के लिए क्रिस्टोफर नोलान और 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' के लिए मार्टिन मैक्कडोनफ से था।

फिल्म इन श्रेणियों में थी नामांकित

यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ साउंड, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणियों में नामांकित थी। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया।

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story