×

Akanksha Dubey ने भोजपुरी एक्टर समर सिंह को किया किस, बहुत जल्द ही बजेगी शहनाई

Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे और एक्टर समर सिंह को लेकर काफी बातें हो रहीं हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वालें हैं।

Anushka Rati
Published on: 20 Dec 2022 8:20 AM GMT
Akanksha Dubey ने भोजपुरी एक्टर समर सिंह को किया किस, बहुत जल्द ही बजेगी शहनाई
X

Akanksha Dubey Instagram Post (image: social media)

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के देसी स्टार कहे जाने वाले एक्टर समर सिंह कुछ दिनों से काफी लाइम लाइट बंटोर रहें हैं। वैसे भी दोनों आर्टिस्ट्स साथ में बहुत काम करते हैं और उन्होंने एक से बढ़कर कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग दिए हैं और उन सभी गानों में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री काफी कमाल की रही है। फिर चाहे वो उनकी रील लाइफ हो या रियल लाइफ। जहां रियल लाइफ में भी दोनों आर्टिस्टों को कई बार साथ में देखा गया है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बर्थडे पर दोनों के बीच एक रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। आकांक्षा दुबे और समर सिंह के अफेयर की काफी चर्चा भी हो रही है। ऐसे में अब इस न्यू कपल को लेकर खबरें ये आ रहीं हैं कि ये दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वालें हैं।

देखिए तस्वीरें

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर समर सिंह के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ये देखने को मिल रहा है कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी एक्टर समर सिंह को Kiss कर रहीं हैं और इस तस्वीर में दोनों के बीच सिजलिंग कैमिस्ट्री देखी जा सकती है। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही आकांक्षा ने लिखा, 'आज मैं जो कुछ भी हूं आपके वजह से हूं समर जी। आपका बहुत बहुत धन्यवाद मुझे सबकुछ देने के लिए।' अपने इस पोस्ट के साथ ही एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने कमेंट बॉक्स को हाइड कर दिया है। इनदोनों आर्टिस्टों की ये रोमांटिक तस्वीर और कैमिस्ट्री कुछ और ही बयां कर रही है।


एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की रोमांटिक तस्वीर के बीच हमें मिली जानकारी के हवालों से ये पता चला है कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक्टर समर सिंह के साथ बहुत जल्द शादी करने वालीं हैं। लेकिन अभी इनदोनों की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अगर इस खबर में थोड़ी सी भी सच्चाई है तो फैंस इनदोनों की रील वाली रोमांटिक जोड़ी को रियल लाइफ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शेयर की गई तस्वीरों को अब तक 77 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे और एक्टर समर सिंह की ये रोमांटिक तस्वीरें काफी वायरल भी हो चुकीं हैं।


अगर हम तस्वीरों में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के लुक की बात करें तो, इस शेयर की गईं तस्वीर में आकांक्षा किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। जहां आकांक्षा हल्के पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं और समर पिंक पैंट और व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इस आउटफिट में दोनों काफी कमाल के लग रहें हैं और इनकी जोड़ी भी लाजवाब दिख रही है।

इस बीच अगर हम समर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, समर सिंह की झोली में इन दिनों कई भोजपुरी प्रोजेक्ट्स हैं। जहां समर एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ फिल्म 'परिवर्तन' और एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ फिल्म 'सौगंध भोलेनाथ की' में नजर आने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे और समर सिंह को हाल ही में रिलीज हुए भोजपुरी गाने 'जान हमार लाखों में हीरा' में देखा गया था और उनके इस गाने पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story