×

Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा के हद से ज्यादा अश्लील गाने है ये

Bhojpuri Ashleel Songs: भोजपुरी गानों को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन इन गानों में हद से ज्यादा अश्लीलता देखने को मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 23 April 2024 6:39 AM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit: Social Media)

Bhojpuri Songs: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी सिनेमा भी अब अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है और एक तरह से देखा जाए तो ये इसमें सफल भी हो रहे हैं। क्योंकि इन दिनों भोजपुरी गानों का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। दर्शक भोजपुरी गानों और फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्मों और गानों में काफी ज्यादा अश्लीलता देखने को मिलती है, जिस कारण कभी-कभी इस इंडस्ट्री की आलोचना भी की जाती है। हालांकि, इसके बावजूद इस तरह के गानों को लाखों के व्यूज आसानी से मिल जाते हैं। जिससे एक बात तो साफ है कि इस तरह के गानों को सुनने वालों की कमी नहीं है। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही गानों के बारे में बताते हैं, जो हद से ज्यादा अश्लील हैं।

राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया (Bhojpuri Song Raate Diya Buta Ke Piya Kya Kya Kiya)

अश्लील गानों की लिस्ट में दूसरा नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल है। पवन सिंह एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ गाना भी गाते हैं। पवन सिंह का गाना ‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’ काफी मशहूर हुआ था, लेकिन इस गाने के लिए पवन सिंह को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, क्योंकि ये गाना काफी अश्लील था।

देवरा ढोढ़ी चटना बा (Bhojpuri Song Devra Dhodi Chatna Ba)

भोजपुरी गाना ‘देवरा ढोढ़ी चटना बा’ को लेकर भी बवाल मच चुका है। चंदन चंचल को इस गाने के लिए काफी खरी-खोटी सुनने को मिली थी। इतना ही नहीं अश्लीलता भरे इस गाने के लिए सिंगर को धमकियां भी दी गई थीं।

चाची के बाची सपनवां में आती है (Bhojpuri Song Chachi Tohar Bachi Sapnon Mein Aati Hai)

खेसारी लाल यादव का गाना ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ का नाम भी अश्लील गानों में शामिल है। खेसारी के इस गाने को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। इतना ही नहीं इस गाने के चलते खेसारी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।

भरतार करे मालिस (Bhojpuri Song Bhatar Kare Malis)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का। अंतरा अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। उनके एक गाने ने रिलीज होते ही बवाल नचा दिया था। गाने के बोल थे ‘भरतार करे मालिस’ इस गाने के नाम से ही उसके बोल्ड होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राजा तनी जाई न बहरिया (Bhojpuri Song Raja Tani Jai Na Bahariya)

भोजपुरी का सुपरहिट गाना ‘राजा तनी जाई न बहरिया’ भी बेहद बोल्ड गाना है। इस गाने को पसंद तो किया गया, लेकिन भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा को इसे गाने के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। इस गाने में आपको हद से ज्यादा अश्लीलता देखने को मिलेगी।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story