×

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी गाना 'जाड़ा के रजाई हो जा', कड़ाके की ठंड में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग "जाड़ा के रजाई हो जा" इंटरनेट का तापमान को बढ़ा दिया है।

Anushka Rati
Published on: 28 Dec 2022 4:28 PM GMT
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी गाना जाड़ा के रजाई हो जा, कड़ाके की ठंड में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
X

New Bhojpuri Song Jada Ke Rajai (image: social media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कमाल की सिंगिंग के दम पर राज करने वाले नीलकमल सिंह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नीलकमल सिंह आए दिन अपना कोई ना कोई नया गाना रिलीज करते रहतें हैं और साथ ही अपने गानों से धमाल भी मचाते हैं। ऐसे में अब नीलकमल सिंह ने इस कड़ाके की ठंड में अपना नए वीडियो सॉन्ग से इंटरनेट पर धमाल मचा रहें हैं। इस गाने का टाइटल 'जाड़ा के रजाई' रखा गया है। इस गाने में नीलकमल सिंह अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांस का तड़का लगातें नजर आ रहें हैं और इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। साथ ही नीलकमल सिंह ये नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देखिए ये नया भोजपुरी का गाना

भोजपुरी फिल्म एक्टर एंड सिंगर नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना 'जाड़ा के रजाई' के वीडियो को नीलकमल सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस नए भोजपुरी गाने में ये देखने को मिल रहा है कि नीलकमल सिंह कड़ाके की ठंड का जिक्र करतें हैं और इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी लीड रोल निभातीं नजर आईं हैं। दोनों आर्टिस्टों के बीच बेहद कमाल की लव कैमिस्ट्री देखने को मिल रहीं है। नीलकमल सिंह का ये गाना काफी मजेदार है और साथ ही इस गाने का म्यूजिक भी काफी अच्छा है जिसे सुनकर तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा। वहीं इस गाने में एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी को साड़ी में अपना ग्लैमरस अवतार में देखा जा सकता है। इस देसी लुक में श्रृष्टि उत्तराखंडी काफी फब रहीं हैं। जहां इस गाने में एक्ट्रेस के ठुमके और फेशियल एक्सप्रेशंस काफी कातिलाना हैं। इस नए गाने के वीडियो को अब तक करीब एक मिलियन व्यूज मिल चुकें हैं और 35 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुकें हैं।

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस सृष्टि और एक्टर नीलकमल सिंह के बीच कमाल कैमिस्ट्री है। जहां इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। श्रृष्टि उत्तराखंडी और नीलकमल सिंह ने साथ में कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम कियें हैं। जिनमें शामिल 'नईहरे के प्यार', 'कमर में दिसंबर', 'मरखाह लगतारु ए साली' जैसे कई गाने रिलीज किए जा चुकें हैं।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story