×

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भूलैया 3 को लेकर बड़ा अपडेट, इस बार विद्या व माधुरी में होगी टक्कर

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie: भूल भूलैया के पहले व दूसरे पार्ट की सफलता के बाद अब मेकर्स Bhool Bhulaiyaa 3 लेकर आ रहे हैं, चलिए जानते हैं कि क्या होगा फिल्म में खास

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 26 April 2024 10:04 AM GMT
Bhool Bhulaiyaa 3 Song Ami Je Tomar
X

Bhool Bhulaiyaa 3 Song Ami Je Tomar 

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie: भूल भुलैया के पहले व दूसरे भाग की सफलता के बाद अब मेकर्स Bhool Bhulaiyaa 3 लेकर आ रहे हैं। जो आपको एक रोमांचकारी व हंसी से भरी रोलरकोस्टर की सवारी कराने वाली है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में Kartik Aaryan हैं। तो वहीं इस फिल्म में इस बार कास्ट में बदलाव किया गया है। Vidya Balan व Madhuri Dixit के साथ ही साथ इस बार कार्तिक के अपोजित Tripti Dimari नजर आएंगी। तो वहीं फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया हैं। बता दे कि फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 में मेकर्स माधुरी दीक्षित व विद्या बालन के साथ फेसऑफ की प्लैनिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में रूह बाबा व तृप्ति डिमरी को लेकर भी कुछ नया सोच रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 को लेकर क्या ताजा अपडेट सामने आए हैं।

भूल भूलैया 3 में विद्या बालन व माधुरी का फेसऑफ-

फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 का तीसरा शेड्यूल मुंबई में शूट हो रहा है। जिसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित व तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार सेट की शोभा बढ़ा रहे हैं। मुंबई में अनीस बज्मी ने 15 दिनों की रोमांचक शूटिंग की योजना बनाई है। जिसमें बहुप्रतीक्षित डांस नंबर के साथ हॉरर व एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे।

आमी जे तोमार पर विद्या बालन व माधुरी साथ में करेंगी डांस (Bhool Bhulaiyaa 3 Ami Je Tomar Song)-

2007 में मूल फिल्म Bhool Bhulaiyaa में विद्या बालन ने अमी जे तोमार (Ami Je Tomar) पर नृत्य किया था। इस गाने को Bhool Bhulaiyaa फ्रेंचाइजी एक नया रूप देने का विचार कर रही है। संगीतकार अमाल मलिक ने क्लासिकल गाने को एक नया रूप देंगे। जिसमें माधुरी दीक्षित, विद्या बालनस कार्तिक आर्यन व तृप्ति डिमरी का शास्त्रीय नृत्य दिखाय जाएगा। 15 दिन के अंदर शेड्यूल पूरा होने के बाद टीम एक छोटा ब्रेक लेगी।

कार्तिक व तृप्ति करेंगे रोमांटिक गाना (Bhool Bhulaiyaa 3 Song)-

10 मई से कार्तिक (Kartik Aaryan) व तृप्ति (Tripti Dimari) करेंगे रोमांटिक गाने की शूटिंग शुरू कर देंगे। जिसके लिए वो लोग यूरोप जाएंगे। हालहि में टीम ने Bhool Bhulaiyaa 3 का कुछ हिस्सा कोलकाता में शूट किया है।

भूल भूलैया 3 कब रिलीज होगी (Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date)-

कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 इस साल दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में शूट होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story