×

Bigg Boss 17: बिग बॉस ने बनाया इन सितारों का करियर, शो के बाद एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में आए नजर, बने जनता के चहेते

Bigg Boss 17: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसने कई लोगों का करियर बनाने का काम किया है। यहां बहुत से ऐसे लोग आए हैं जिनका घर में आने से पहले कोई स्टारडम नहीं था लेकिन जब इन्होंने शो किया तो उनके करियर में चार चांद लग गए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 Nov 2023 2:45 AM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 2:46 AM GMT)
big boss old contestants
X

big boss old contestants 


BIg Boss : बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसने कई लोगों का करियर बनाने का काम किया है। यहां बहुत से ऐसे लोग आए हैं जिनका घर में आने से पहले कोई स्टारडम नहीं था लेकिन जब इन्होंने शो किया तो उनके करियर में चार चांद लग गए। बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे हर सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। हर बार सलमान खान को अपनी बेहतरीन होस्टिंग का तड़का शो में लगाते हुए देखा जाता है और वह कंटेस्टेंट को समझाइश देते और कभी-कभी डांटते हुए भी नजर आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो जब बिग बॉस के घर में आए थे तो उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे और ना ही उनका कोई स्टारडम था। जब इन्होंने घर में एंट्री ली और फिर यहां से बाहर निकले तो इनकी किस्मत चमक गई। इनमें से कोई इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। तो कोई फिल्मों में अपना धमाल मचा रहा है चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

नोरा फतेही

नोरा फतेही की गिनती बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस और डांसर में होती है। अपने डांस के दम पर उन्होंने अच्छी खासी पहचान बनाई है। बिग बॉस सीजन 9 में उन्हें स्तन के तौर पर देखा गया था और इसके बाद उन्हें कहीं फिल्मों में देखा गया।



अश्मित पटेल

अश्मित पटेल को सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में साइड रोल निभाते हुए देखा गया था। इसके बाद वह काफी चर्चा में आए थे लेकिन इसके पहले उन्हें बिग बॉस सीजन 4 में अपना जबरदस्त जलवा भी बिखेरते हुए देखा गया था।



गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी बिग बॉस सीजन 8 में नजर आए थे और इसकी ट्रॉफी भी उन्होंने अपने नाम की थी। इसके बाद उन्हें काफी चर्चा मिली थी और वह सलमान खान की फिल्म राधे में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और वह रियलिटी शो का हिस्सा भी बन चुके हैं।



सनी लियोनी

सनी लियोन बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें इंडस्ट्री में कई सालों से एक्टिव देखा जा रहा है। बिग बॉस के पांचवें सीजन में उन्हें देखा गया था और इसके बाद से उनके करियर को अच्छी खासी पहचान मिली और आज वह चर्चित अभिनेत्री हैं।



शहनाज गिल

शहनाज गिल को बिग बॉस सीजन 14 में देखा गया था और यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री में जमकर धमाल मचाया था। बिग बॉस में नजर आने के बाद शहनाज आज बॉलीवुड का हिस्सा बन चुकी है और सबसे पहले सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने के बाद अब वह एक और फिल्म में नजर आई है इसके अलावा उनके म्यूजिक एल्बम भी सामने आ चुके हैं। वो एक चर्चित सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।



Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story