×

मिलिए Bipasha Basu की नन्ही संता से, देख! लोग ने कहा- गिफ्ट नहीं यही संता चाहिए

Bipasha Basu Daughter Devi: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हम जिस नन्ही संता की बात कर रहें है वह कोई और नहीं बल्कि, अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Dec 2023 2:32 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 2:33 AM GMT)
Bipasha Basu Daughter Devi
X

Bipasha Basu Daughter Devi (Photo- Social Media)

Bipasha Basu Daughter Devi: 25 दिसंबर को पूरी दुनियाभर में क्रिसमस की धूम देखने को मिली, वहीं बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड, टेलीविजन के साथ ही सभी रीजनल सिनेमा के सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और अब इसी बीच एक नन्हीं संता की तस्वीर सामने आई है, और यकीनन जब आप इस संता को देखेंगे तो आप उससे गिफ्ट नहीं लेना चाहेंगे, बल्कि उस संता को ही अपने घर ले जाना पसंद करेंगे। आइए आपको भी उस नन्हीं संता से मिलवाते हैं।

बिपाशा बसु की बेटी देवी बनीं संता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हम जिस नन्ही संता की बात कर रहें है वह कोई और नहीं बल्कि, अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी है। जी हां!!! दरअसल बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली बिटिया रानी की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह क्रिसमस के मौके पर संता बनीं नजर आ रही है। संता बनीं बिपाशा बसु की बेटी की क्यूटनेस पर हर कोई अपना दिल हार बैठा है और इस क्यूट सी संता को अपने घर ले जाने की इच्छा जता रहा है।


रेड कलर की फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं देवी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बेहद ही प्यारी है। बिपाशा और करण अक्सर ही अपनी नन्ही प्रिंसेज की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। वहीं अब क्रिसमस के मौके पर भी बिपाशा बसु ने देवी की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। बिपाशा द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो उसमें देवी रेड कलर की फ्रॉक में बेहद ही प्यारी लग रही है। फ्रॉक से मैचिंग करते हुए उसने बालों में रेड कलर का हेयर बैंड भी लगाया है। अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट से वह हर किसी का दिल जीत ले रही है।

देवी की क्यूटनेस के मुरीद हुए फैंस

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी के अभी से ही हजारों फैंस बन चुके हैं। जी हां! वे सब देवी की नई तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं जैसे ही बिपाशा ने देवी की इतनी प्यार भरी तस्वीर शेयर की तो फैंस कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहें और वे देवी पर खूब प्यार लुटा रहें हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story