×

Bipasha Basu Birthday: बिपाशा बसु की जिन्दगी में आये कई उतार चढ़ाव, जॉन अब्राहम से रिश्ता टूटने के बाद टूट गईं थीं एक्ट्रेस

Bipasha Basu Birthday: बिपाशा बसु के बॉलीवुड आने से लेकर उनके करियर में आये कई पड़ाव की पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं बिपाशा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में।

Shweta Srivastava
Published on: 7 Jan 2023 1:50 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 1:50 AM GMT)
Bipasha Basu
X

Bipasha Basu (Image Credit-Social Media)

Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड की बिल्लोरानी कुछ दिन पहले ही माँ बनी हैं और इस समय वो मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रहीं हैं। बीते कल जहाँ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो उसे ब्रेस्टफीड कराती नज़र आ रहीं थीं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस उनकी काफी तारीफ करते नज़र आये। वहीँ बिपाशा के जन्मदिन पर हम आपके साथ उनके जीवन से जुड़े कुछ खास पहलुओं को शेयर करने जा रहे हैं। इंडस्ट्री में उनके आने से लेकर उनके करियर में आये कई पड़ाव की पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

बिपाशा बसु के जन्मदिन में खास

बिपाशा बसु ने 2001 में थ्रिलर अजनबी में एक नेगेटिव भूमिका के साथ फिल्मों में शुरुआत की। और तब से, बोंग ब्यूटी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई हिट फिल्म्स और अवार्ड्स के साथ, बिपाशा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसस में से एक हैं। एक्ट्रेस 7 जनवरी को 44 साल की हो जायेंगीं । इस साल बिपाशा का ये जन्मदिन काफी खास होगा क्योकि इस बार उनके साथ उनकी छोटी सी एंजल देवी भी होगी। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिपाशा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में।

बिपाशा बासु की प्रोफेशनल लाइफ

बिपाशा बसु एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल मॉडल भी रहीं हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था, बिपाशा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले एक सफल मॉडल थीं। तीन भाई-बहनों में दूसरी, बिपाशा एक गैर-फ़िल्मी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं और कोलकाता और दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। मॉडलिंग में उनके करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी, जब उन्होंने दो मॉडलिंग प्रतियोगिताओं, फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड और गोदरेज सिन्थॉल सुपरमॉडल प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी।

Bipasha Basu (Image Credit-Social Media)

बिपाशा बसु ने वर्ष 2001 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म अजनबी में एक नेगेटिव भूमिका के साथ अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया और बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त किया। बाद में उन्होंने डिनो मोरिया के साथ एक हॉरर रोमांचक फिल्म राज़ में अभिनय किया। इस फिल्म की सफलता ने बिपाशा को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से प्रसिद्धि दिलाई, हालांकि इसके बाद बिपाशा की कुछ फिल्मे जैसे चोर मचाये शोर और मेरे यार की शादी फ्लॉप रहीं और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Bipasha Basu (Image Credit-Social Media)

लेकिन साल 2003 में, फिल्म जिस्म में और उन्हें उनके नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद कॉर्पोरेट, नो एंट्री, ओमकारा, फिर हेरा फेरी और धूम 2 को बहुत सराहा गया और बिपाशा को ग्लैमरस से लेकर देहाती और कॉरपोरेट तक उनके सभी विशिष्ट लुक के लिए खूब पसंद किया गया। इसके बाद फिल्म ओमकारा के बीड़ी जलाई ले से उनका आइटम नंबर एक बड़ा हिट था। बिपाशा बसु ने बाद में अपनी फिल्मों बचना ऐ हसीनों और रेस में अच्छा प्रदर्शन किया और आ देखें जरा और दन दना दन दन फ्लॉप रही।

बिपाशा बासु की पर्सनल लाइफ

बिपाशा बसु ने अपने राज़ को-स्टार डीनो मोरिया को लगभग छह साल से ज़्यादा समय तक डेट किया।

Bipasha Basu (Image Credit-Social Media)

बाद में उन्होंने एक्टर जॉन अब्राहम को लगभग दस साल तक डेट किया। लेकिन दोनों का ब्रेकअप साल 2011 में हो गया लेकिन किसी ने भी इस ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया।

Bipasha Basu (Image Credit-Social Media)

इसके बाद 30 अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु ने फेमस टेलीविज़न एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। एक महीने पहले ही बिपाशा ने अपनी बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम कपल ने देवी रखा है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story