×

बिपाशा आजकल गिन रही हैं दिन, खिड़की पर खड़ी किसका कर रही हैं इंतजार

suman
Published on: 21 April 2017 5:56 AM GMT
बिपाशा आजकल गिन रही हैं दिन, खिड़की पर खड़ी किसका कर रही हैं इंतजार
X

मुंबई : 30 अप्रैल को बिपाशा बसु की शादी का एक साल पूरा होने वाला है। बिपाशा के अनुसार अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना उनके लिए शानदार रहा है। बिपाशा ने पिछले साल 2016 को अप्रैल में करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। इस अवसर पर अपनी शादी की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

आगे....

बिपाशा ने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए लिखा है कि शादी को एक साल पूरा होने वाला है। अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करती हैं, तो यह सबसे सुंदर चीज होती है। करन, आपको याद कर रही हूं। आपके पास वापस आने के दिनों को गिन रही हूं।

आगे....

बिपाशा और करन ने फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था। इस के बाद से ही दोनों के बीच में प्यार का रिश्ता कायम हुआ। उनके पति करन को 3 देव में देखा जाएगा, जो एक जोड़े की कहानी है। इसमें पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की रहती है।

आगे....

इस फिल्म में करन के अलावा टिस्का चोपड़ा, के.के. मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेत्री रवि दूबे को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा.

suman

suman

Next Story