×

पपराजी की इस हरकत से नाराज हुईं बिपाशा बसु, एयरपोर्ट पर ही लगाई डांट

Bipasha Basu-Karan Singh Grover: बिपाशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपराजी से चिढ़ते नजर आ रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Dec 2023 5:30 PM GMT (Updated on: 19 Dec 2023 5:34 PM GMT)
Bipasha Basu-Karan Singh Grover
X

Bipasha Basu-Karan Singh Grover  (Photo- Social Media)

Bipasha Basu-Karan Singh Grover Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त चल रहीं हैं, वह इस समय अपना पूरा ध्यान अपने बेबी और परिवार को दे रहीं हैं। अभी हाल ही में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ वेकेशन मनाने गई थीं और अब वेकेशन से वापस आ चुकीं हैं, इसी बीच बिपाशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपराजी से चिढ़ते नजर आ रहीं हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं बिपाशा बसु

अभिनेत्री बिपाशा बसु को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, हालांकि बिपाशा को अकेले नहीं, बल्कि उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी भी नजर आईं। बिपाशा जैसे ही अपने पति करण और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, पपराजी ने तीनों को चारों ओर से घेर लिया और अपने कैमरों में कैद करने के लिए टूट पड़े।


बिपाशा बसु ने पपराजी पर निकाली भड़ास

अभिनेत्री बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही पपराजी खींचने और बनाने लगे, बिपाशा पपराजी पर भड़क गईं, और उन्होंने आगे आकर कहा कि बेबी का फोटो मत लो, थोड़ा और बड़ा होने दो, इस दौरान उनका एक्सप्रेशन बेहद गुस्से वाला लग रहा था। पपराजी को मना करने के बाद करण अपने हाथ से बेबी देवी का चेहरा छिपा लेते हैं।

ट्रोल हो रहीं हैं बिपाशा बसु

अभिनेत्री बिपाशा बसु का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं। ज्यादातर लोग बिपाशा को ट्रोल कर रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, "जन्म ही क्यों दिया, जब दिखाना नहीं था।" दूसरे ने लिखा, "इतना ओवर रिएक्ट करना की क्या जरूरत है, राज कुंद्रा जैसे मास्क लगा दो बेबी को।" तीसरे ने लिखा, "एक विराट कोहली ने स्टार्ट किया सब कॉपी करते हैं।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ऐसा ड्रामा कैमरे के सामने करने की क्या जरूरत है.... चुपके से भी निकल सकते हैं।" वहीं कुछ यूजर्स बिपाशा को बॉडी शेम कर रहें।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर वर्कफ्रंट

अभिनेत्री बिपाशा बसु काफी लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वहीं करण की बात करें तो वह बहुत जल्द फिल्म "फाइटर" में नजर आने वाले हैं, जिसमें अनिल कपूर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story