×

Bipasha Basu Daughter: बिपाशा ने क्यों रखा अपनी बेटी का नाम 'देवी'? वजह कर देगी आपको हैरान

Bipasha Basu Daughter: हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का चेहरा रिवील किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कपल ने अपनी बेटी का नाम 'देवी' क्यों रखा था? आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 6 April 2023 9:08 AM GMT
Bipasha Basu Daughter: बिपाशा ने क्यों रखा अपनी बेटी का नाम देवी? वजह कर देगी आपको हैरान
X
Bipasha Basu Daughter (Image Credit: Instagram)

Bipasha Basu Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने देर रात फैंस को ऐसा तोहफा दिया, जिसका उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, बिपाशा-करण ने अपनी लाडली बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का चेहरा फैंस को दिखा दिया है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में देवी काफी क्यूट दिख रही है और फैंस भी देवी पर प्यार लुटा रहे हैं।

बिपाशा-करण ने दिखाई बेटी की तस्वीर

दरअसल, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक कोलैब इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपनी बेटी देवी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में देवी बेहद क्यूट नजर आ रही है। बेबी पिंक ड्रेस के साथ ही देवी ने एक क्यूट हेयरबैंड लगाया हुआ है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'हैलो वर्ल्ड, मैं देवी हूं।' इसके साथ ही दिल और नजर न लगने वाले इमोजीस का इस्तेमाल भी किया गया है।

फैंस और सेलेब्स लुटा रहे प्यार

बता दें कि बिपाशा- करण ने अपनी जीवन में 12 नवंबर 2022 को देवी का स्वागत किया था। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी थी। पोस्ट के साथ ही कपल ने बेटी का नाम भी बता दिया था, लेकिन उसके बाद से ही तस्वीरों और वीडियोज में उसका चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन बीती रात उन्होंने देवी का चेहरा भी दिखा दिया। देवी की तस्वीर पर पूजा ददलानी, सोफी चौधरी, सुजैन खान, फराह खान अली, आरती सिंह सहित कई सेलेब्स ने कमेंट्स किया है। वहीं फैंस भी देवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

क्या रखा बिपाशा-करण ने बेटी का नाम देवी?

दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने बताया था कि वह जब मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे, तब की डेट और उनकी प्रेग्नेंसी की डेट एक थी। इसी के साथ बिपाशा बसु ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने इस डेट वाली बात को नोटिस किया था, तो उन्होंने मां से यही मांगा था कि उन्हें एक बेटी हो।

वहीं, जब कपल को बेटी हुई थी, तो सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कपल ने कहा था, ''मां के आशीर्वाद से आज हमारी बेटी हमारे साथ है और वह देवी है। हम हमेशा चाहते थे कि हमें एक बेबी हो और ईश्वर ने हमारी सुनी।'' यही वजह थी कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story