×

Madhuri Dixit : राजनीति में होगी धकधक गर्ल माधुरी की एंट्री? थामेगी इस पार्टी का दामन

Madhuri Dixit : देश के पांच राज्यों में इस समय विधानसभा चुनाव का शोर देखा जा रहा है। इसके बाद अगले साल लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। इसी बीच सामने आ रही खबरों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में माधुरी दीक्षित राजनीति में एंट्री लेंगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 Nov 2023 11:09 AM GMT
madhuri dixit may fight lok sabha election
X

madhuri dixit may fight lok sabha election 

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनाव में माधुरी की एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से बीजेपी के नेताओं के साथ संपर्क में हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अपनी सियासी पारा एक्ट्रेस किस पार्टी का दामन थाम कर शुरू करने वाली है। यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी एक्ट्रेस के पुणे से चुनाव लड़ने की खबरें सामने आई थी।

चुनाव लड़ेंगी माधुरी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में माधुरी दीक्षित को स्टेडियम में देखा गया था और इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दिखाई दिए। भाजपा नेता आशीष शेलार भी यहां मौजूद थे जिसके बाद अब कहां जा रहा है कि एक्ट्रेस की राजनीति में एंट्री होना लगभग तय है।

इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

माधुरी दीक्षित अगर चुनाव लड़ती हैं तो कहा जा रहा है कि वह उत्तरी पश्चिम मुंबई सीट से लड़ सकती हैं। क्योंकि यह शिवसेना के खाते में आने वाली कुर्सी है जहां से शिंदे गुटके गजानन कीर्तिकर सांसद हैं। हालांकि इस सीट पर उनकी स्थिति अच्छी नहीं है और समझौते के तहत माधुरी दीक्षित को यहां से उतारा जा सकता है। कांग्रेस की ओर से यहां पर संजय निरुपम बड़े दावेदार है लेकिन माधुरी के सामने होने की वजह से उन्हें भी परेशानी हो सकती है।

उत्तर मुंबई से लड़ने के कयास

यह भी कहा जा रहा है कि माधुरी को उत्तर मुंबई से लड़ाया जा सकता है लेकिन यहां से बीजेपी के कद्दावर नेता गोपाल शेट्टी लोकसभा सांसद है और उन्होंने 2019 के चुनाव में उर्मिला मातोंडकर को हराया था। 2014 में उन्होंने संजय निरुपम को भी टक्कर दी थी और हरा दिया था। अब ऐसे में गोपाल की जगह माधुरी दीक्षित को उतारने का रिस्क बीजेपी शायद ही लेगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story