×

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के फैंस के लिए बुरी खबर, सुन हो जायेंगे शॉक्ड

Pooja Hegde: अभिनेत्री पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। आइए आपको आगे बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Dec 2023 9:49 AM GMT (Updated on: 13 Dec 2023 10:01 AM GMT)
Pooja Hegde
X

Pooja Hegde (Photo- Social Media)

Pooja Hegde: मनोरंजन दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा रहती हैं। वहीं इसी बीच उन्हें लेकर एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस थोड़े परेशान हो सकते हैं। जी हां! दरअसल अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। आइए आपको आगे बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती और अंदाज के चलते वह लाखों लोगों की फेवरेट अदाकारा बन चुकीं हैं। इसी बीच अभिनेत्री के बारे में एक हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिली, दरअसल पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा हेगड़े को जब धमकी मिली तो एक्ट्रेस उस वक्त दुबई में थीं।


खबरों के मुताबिक अभिनेत्री पूजा हेगड़े दुबई में एक क्लब की ओपनिंग इवेंट में पहुंचीं थीं। इसी इवेंट के दौरान एक्ट्रेस की कुछ लोगों से बहस हो जाती है, जिसके बाद उन्हें धमकी भी दी जाती है। वहीं धमकी मिलने के बाद पूजा हेगड़े इंडिया वापस आ चुकीं हैं। फिलहाल हम अपने रीडर्स को बता दें कि अबतक पूजा या उनकी टीम की ओर से इस घटना पर अबतक कुछ ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं पूजा हेगड़े

अभिनेत्री पूजा हेगड़े सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं, वह रोजाना अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं, जिसे देख फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं। कभी ट्रेडिशनल लुक में तो कभी एथनिक तो कभी वेस्टर्न लुक में पूजा हेगड़े हर लुक में कहर ढाती हैं। फैंस पूजा हेगड़े के हर लुक की खूब तारीफ करते हैं, यही नहीं बेसब्री से उनके नए पोस्ट का इंतजार भी करते हैं।


पूजा हेगड़े वर्कफ्रंट

अभिनेत्री पूजा हेगड़े के करियर की बात करें तो वह अबतक कई हिट फिल्में दे चुकीं हैं, वहीं साथ ही उनकी बहुत सी फिल्में फ्लॉप भी हुईं हैं। पूजा हेगड़े आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" में नजर आईं थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story