×

Bipasha-Karan: महज 6 महीने की उम्र में इस लग्जरी कार की मालकिन बन गई बिपाशा-करण की बेटी देवी, जानें कैसे?

Bipasha Basu-Karan Singh Grover Daughter: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे रियल लाइफ कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी पैरेंट्सहुड जर्नी को एंजॉय कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 May 2023 10:33 AM GMT
Bipasha Basu-Karan Singh Grover Daughter: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे रियल लाइफ कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी पैरेंट्सहुड जर्नी को एंजॉय कर रहें हैं। दोनों अधिकतर ही सोशल मीडिया पर अपनी लाडली बेटी देवी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसे इनके फैंस बेहद पसंद भी करते हैं। हालांकि अब इस हैप्पी फैमिली के बारे में हम एक ऐसी खबर लेकर आएं हैं, जिसे सुन आपको हैरानी होगी। जी हां!!

देवी बनीं इस लग्जरी कार की मालकिन

दरअसल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की प्रिंसेस देवी महज 6 महीने की उम्र में एक लग्जरी कार की मालकिन बन चुकी है। अब आप सोच रहें होंगे कि वो कैसे? तो हम आपको बता दें कि दरअसल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के नाम एक कर खरीदी है, जिसकी जानकारी खुद बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

करण-बिपाशा ने खरीदी ऑडी क्यू 7

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में ऑडी क्यू 7 खरीदी है और वो भी अपनी लाडली बेटी देवी के नाम। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "देवी की नई राइड।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण और बिपाशा कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहें हैं और केक काटते भी दिखाई दे रहें हैं। वहीं इंस्टाग्राम की स्टोरी में भी बिपाशा बसु ने कार के वेलकम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण नारियल फोड़कर पूजा अर्चना करते दिख रहें हैं।

6 महीने की हो चुकीं हैं देवी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 6 महीने की हो चुकीं हैं और इन दोनों ने हाल ही में अपनी बेटी का हाफ मंथ बर्थडे बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story