×

Priyanka Chopra: इस तरह बर्बाद होने वाला था प्रियंका चोपड़ा का करियर, शैतान की पूजा करने पर किया खुलासा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हर बात पर खुलकर बात की साथ ही उन्होंने ये भी साफ़ किया कि आगे बढ़ने के लिए क्या वो शैतान की पूजा करतीं हैं या नहीं।

Shweta Srivastava
Published on: 24 Nov 2022 10:28 AM GMT
Priyanka Chopra
X

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे लोगों ने उनकी सफलता से जल कर कई तरह के पैतरे अपनाये और उनके हांथों से इस वजह से कई बड़े प्रोजेक्ट छिन गए। अपने जीवन के इस कठिन समय में कैसे वो आगे बढ़ीं और सफलता पाने के लिए उन्होंने क्या क्या किया देसी गर्ल ने हर बात पर खुलकर बात की साथ ही उन्होंने ये भी साफ़ किया कि आगे बढ़ने के लिए क्या वो शैतान की पूजा करतीं हैं या नहीं।

प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुंकीं हैं। वहीँ उनको लेकर रुमर है कि वो सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करतीं हैं। लेकिन अब इसपर बात करते हुए प्रियंका ने इसका पूरी तरह खंडन किया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनास दुनिया की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, उन्होंने कहा कि उनके हांथों से कई बड़े प्रोजेक्ट्स छिन गए लोगों ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए कई तरह की साज़िशें भी की। वहीँ पिग्गी चोप्स ने उन रूमर्स पर भी रियेक्ट किया जो उन्हें लेकर चल रही है कि वो सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करतीं हैं। प्रियंका ने ऐसे किसी भी दावे को हंसते हुए खारिज कर दिया।

मिस इंडिया और बाद में 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका ने शोबिज में प्रवेश किया। उन्होंने कुछ साल बाद हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद, वो काफी पॉपुलर हो गई और देश के साथ साथ विदेशों में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी, पहले अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के साथ, उसके बाद कई हॉलीवुड फिल्मों में। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी 'आसान सफलता' के बारे में कुछ अफवाहों को नकारते हुए कई खुलासे किये।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फिलहाल फिल्म लव अगेन और सीरिज सिटाडेल जैसे कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स हैं। जो रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, सिटाडेल प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। अपकमिंग साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं।

वहीँ बॉलीवुड में प्रियंका जिन्हें आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा गया था, अब जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगीं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story