×

सोहा-कुणाल के घर आने वाला नया मेहमान, जानिए बी-टाउन के कितने कपल्स बनने वाले हैं मम्मी-पापा

suman
Published on: 8 May 2017 8:55 AM GMT
सोहा-कुणाल के घर आने वाला नया मेहमान, जानिए बी-टाउन के कितने कपल्स बनने वाले हैं मम्मी-पापा
X

लखनऊ: चाहे इंसान कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाएं और कितना भी नाम क्यों ना कमा लें। लेकिन औलाद की खुशी उसकी कामयाबी से ऊपर होती है। हर इंसान की तमन्ना होती है। मां-बाप बनने की। मां-बाप बनने पर ही हमें पता चलता है कि हमारे माता-पिता ने हमारे लिए अपनी खुशी किस तरह कुर्बान की होंगी। जब तक हम इस स्टेज पर नहीं पहुंचते हैं, तब तक हमेंइस बात का एहसास नहीं होता है। बड़े होकर जब शादी के बाद हमारे बच्चे होते हैं, तब हम उनकी कुर्बानियों को याद करते हैं। हम सभी इस बात को जानते हैं कि मां या बाप बनने की खुशी को शब्दों में नहीं बयां कर सकते हैं। फिल्मों और छोटे पर्दे के सेलेब्रिटी कई बार पर्दे पर मां-बाप बन जाते हों, लेकिन जब बात रियल लाइफ की हो तो इसमे भी वो पीछे नहीं रहते है। इस साल 2017 में भी बी टाउन के बहुत से सेलेब्रिटीज है जो मां बाप बनने वाले है।इस मदर्स डे पर जानते हैं कितने कपल्स है जो पैरेंट्स बनने वाले हैं।

इस लिस्ट मेंं पहला नाम बिसनेसमेन भरत तख्तानी और ड्रिम गर्ल हेमा मालनी की बड़ी बेटी एशा देओल की शादी साल 2012 में हुई थी, शादी के लगभग 5 साल बाद अब ये दोनों माता-पिता बनने को तैयार हैं। इसकी जानकारी खुद हेमा मालनी ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है।

आगे....

लिसा हेडन ने डिनो लालवानी से 2016 में शादी की। इसके बाद जनवरी 2017 में उन्होंने अपनी प्रेंग्नेंट होने की खबर सबके साथ शेयर की। लिसा के साथ ही उनके फैंस को भी उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।

आगे....

करीना कपूर की प्यारी ननद और सैफ की बहन सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी पैरेंट्स बनने वाले हैं। यह दोनों कपल्स के घर नया मेहमान इस आने वाला है। सोहा की तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह अपनी भाभी करीना कपूर खान के बताएं रास्तों पर ही चलकर अपने मातृत्व के समय को व्यतीत करेंगी।

आगे....

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक ऊर्फ करण भी पिता बनने वाले है। निशा और करण शादी के लंबे समय बाद माता-पिता बनने जा रहें हैं। निशा ने अपने बेबी बंप के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए मां बनने की खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर की है।

आगे....

दीया और बाती से फेमस होने वाली दीपिका सिंह यानि संध्या ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया है। जब दीपिका का शो बंद हुआ तो उनके सभी फैंस को काफी बुरा लगा, लेकिन अब उन सभी फैंस को दीपिका ने यह खुशखबरी सुनाई। दीपिका ने 2014 में अपने शो के डॉयरेक्टर रोहित से शादी की थी।

आगे....

8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपाली पनसारे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुवीर सफाया के साथ 2014 में शादी की। शादी के तीन साल बाद अब दोनों 2017 में मां-बाप बनने जा रहें हैं। दीपिका ने दिल मिल गए, इस प्यार को क्या नाम दूं, ढूंढ लेगी मंजिल हमें जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।

आगे....

ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम पाने वाली पूजा जोशी ने अपने बिसनेसमेन बॉयफ्रेंड को 2010 में डेट करना शुरू किया, जिसके बाद दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहें हैं। 2017 के अंत तक दोनों के घर नया मेहमान आएगा।

suman

suman

Next Story