×

Bollywood News: तो इस वजह से अर्जुन रामपाल की टूटी थी पहली शादी, इस बॉलीवुड एक्टर की वाइफ पर आ गया था दिल

Arjun Rampal Divorce Case: अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बनें हैं। जी हां!! उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं और अब उन्होंने फिर एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 July 2023 9:12 AM GMT
Bollywood News: तो इस वजह से अर्जुन रामपाल की टूटी थी पहली शादी, इस बॉलीवुड एक्टर की वाइफ पर आ गया था दिल
X
Arjun Rampal (Photo- Social Media)
Arjun Rampal Divorce Case: अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बनें हैं। जी हां!! उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं और अब उन्होंने फिर एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इससे पहले भी अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को एक बेटा हुआ था। देखा जाय तो अर्जुन कपूर चार बच्चों के पिता बन चुके हैं, क्योंकि उनकी पहली पत्नी से अर्जुन कपूर को दो बेटियां हुईं थीं और अब गैब्रिएला ने भी दो बेटों को जन्म दिया है। फिलहाल आज हम यहां आपको बताने जा रहें हैं कि अर्जुन रामपाल का उनकी पहली पत्नी के साथ इतना अच्छा रिश्ता होने की वजह से तलाक क्यों हुआ।

ऐसे मिले थे अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया

बताते चलें कि अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी का नाम मेहर जेसिया था। मेहर जेसिया एक मॉडल थीं। मॉडलिंग के दौरान ही अर्जुन रामपाल की मुलाकात मेहर जेसिया से हुई। मेहर जेसिया बेहद खूबसूरत थी और उन दिनों मॉडलिंग की दुनिया में उनका जाना माना नाम था। अर्जुन तो पहले ही मेहर जेसिया के दीवाने थे और फिर धीरे-धीरे मेहर भी अर्जुन को पसंद करने लगीं, फिर क्या था दोनों ने साल 1998 में अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया।

इस वजह से अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया के रिश्ते में आई थी कड़वाहट

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों की जिंदगी बहुत ही स्मूथ चल रही थी। वहीं दोनों के जीवन में दो बेटियां भी आ चुकीं थीं, लेकिन फिर अचानक इनके प्यार भरे रिश्ते को नजर लग गईं। जी हां! दरअसल इनके रिश्ते में दरारें आने लगीं और इसकी वजह बॉलीवुड हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान थीं। हुआ यूं कि ऋतिक रोशन से तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का नाम अर्जुन रामपाल के साथ जुड़ने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं, और ये बात मेहर जेसिया को पसंद नहीं आईं, तभी से अर्जुन और मेहर के रिश्ते में दरारें आना शुरू हुईं और फिर दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।

साल 2018 में हुआ था दोनों का तलाक

सुजैन खान की वजह से अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अपने 20 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया। दोनों के रिश्ते में साल 2011 से ही दरारें पैदा होना शुरू हो गईं थीं, अंत में साल 2018 में इन्होंने हमेशा के लिए अपनी राहें जुदा कर ली।

अर्जुन रामपाल फिर बनें पिता

पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल की मुलाकात अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला से हुई, और फिर दोनों लिव इन में रहने लगे। अर्जुन और गैब्रिएला ने अबतक शादी नहीं की है और वे दो बच्चों के पिता बन चुकें हैं। जी हां !! अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 20 जुलाई को एक बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसका ऐलान अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story