×

Rekha के बेडरूम में बस ये शख्स कर सकता है एंट्री, अब जाकर सबके सामने आया इनके रिश्ते का सच

Bollywood Actress Rekha: क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के एक शख्स बेहद करीब है, जिन्हें उनके बेडरूम तक जाने की इजाजत है। आइए आपको बताते हैं वह कौन है?

Ruchi Jha
Published on: 21 July 2023 10:16 AM GMT
Rekha के बेडरूम में बस ये शख्स कर सकता है एंट्री, अब जाकर सबके सामने आया इनके रिश्ते का सच
X
Bollywood Actress Rekha (Image Credit: Instagram)

Bollywood Actress Rekha: रेखा को बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कहा जाता है, क्योंकि वह जहां भी जाती हैं, वहां चार-चांद लगा देती हैं। रेखा ने फिल्मी दुनिया में बहुत नाम और प्यार कमाया है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ शुरुआत से ही सुर्खियों में रही हैं। जी हां...रेखा को भले प्रोफेशनल लाइफ में खूब प्यार मिला हो, लेकिन पर्सनल लाइफ में रेखा को प्यार के लिए बहुत ज्यादा तड़पना पड़ा है। रेखा का नाम इंडस्ट्री में कई एक्टर के साथ जुड़ा, जिनमें अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री काफी मशहूर रही थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा की जिंदगी में एक शख्स ऐसा भी था, जो हमेशा उनके साथ रहता है। यहां तक की उस शख्स को रेखा के बेडरूम तक में जाने की इजाजत है। जी हां...हम उसी शख्स के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके साथ रेखा लगभग कई सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रही हैं। आइए आपको बताते हैं वह शख्स कौन है?

अपने सेक्रेटरी के साथ लिव-इन में रही हैं रेखा?

रेखा का नाम एक्टर विनोद खन्ना, जितेंद्र और अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था। इनके साथ रेखा के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन इन सब के अलावा, जो रेखा के दिल के बेहद करीब थीं, वह रेखा की सेक्रेटरी फरजाना हैं। दरअसल, यासिर उस्मान द्वारा लिखी गई रेखा की जीवनी में यह बताया गया है रेखा का रिलेशनशिप उनकी सेक्रेटरी के साथ है। इसी किताब में यह भी बताया गया है कि फरजाना वो इकलौती इंसान हैं, जिन्हें रेखा के बेडरूम में जाने की परमिशन है।

कब से फरजना के साथ रिलेशनशिप में हैं रेखा?

रिपोर्ट की मानें, तो रेखा का उनकी सेक्रेटरी के साथ रिलेशनशिप पिछले 30 सालों से चल रहा है। खबर की मानें, तो रेखा के पति मुकेश अग्रवाल के सुसाइड के पीछे फरजाना भी एक वजह थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों रेखा के पति ने सुसाइड किया था। खैर, रेखा और उनकी सेक्रेटरी के बीच के रिलेशनशिप की सच्चाई क्या है और इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता है।

आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं रेखा

आज भले रेखा की उम्र 68 हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा हैं। भले वह इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन आए दिन रेखा के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में, AI से बनी रेखा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी। इसके अलावा, कुछ समय पहले रेखा के एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाए गए थे, जिनमें 68 की उम्र में रेखा की बोल्डनेस देख हर कोई दंग रह गया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story