×

Boney Kapoor को पुलिस करेगी गिरफ्तार! प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Case Against Boney Kapoor: दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी के पति बोनी कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 21 March 2024 6:42 AM GMT (Updated on: 21 March 2024 7:41 AM GMT)
Case Against Boney Kapoor
X

Case Against Boney Kapoor (Image Credit: Social Media)

Case Against Boney Kapoor: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान' (Maidaan) को लेकर काफी चर्चा में है। इस बीच बोनी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रोड्यूसर के ऊपर एक विक्रेता ने उपकरणों के बदले 1 करोड़ की पेडिंग बिल ना चुकाने का आरोप लगाया है। कैमरा वेंडर मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेज के निनाद नयापल्ली ने बोनी और अन्य निर्माताओं के खिलाफ मुंबई के डिंडोशी में एक सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इसके अलावा निनाद ने 'मैदान' फिल्म की रिलीज रोकने की भी मांग की है।

क्या बोनी कपूर जाएंगे जेल? (Case Against Boney Kapoor)

दरअसल, निनाद नयापल्ली का आरोप है कि बोनी कपूर ने 1 करोड़ की पेडिंग बिल नहीं अदा की है और इसके लिए वो बोनी कपूर को कई बार मैसेज कर चुके हैं। निनाद की वकील नम्रता बियावत ने इस मामले में कहा- ''हम लोगों ने मुंबई की डिंडोशी सिविल कोर्ट में केस फाइल किया है। इसके साथ ही हम लोगों ने मैदान फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी रोक लगाने की मांग की है। साथ ही कुछ व्हाइट्स चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जो साल 2023 के हैं। इन स्क्रीनशॉट के मुताबिक वेंडर लगातार बोनी कपूर से पेमेंट को लेकर मैसेज करता रहा और बोनी कपूर ने काफी वक्त बाद कोई रिप्लाई किया।''


क्या नहीं रिलीज होगी फिल्म 'मैदान'? (Maidaan Release Date)

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म बनकर तैयार है लेकिन फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। आधिकारिक तौर पर ये फिल्म इसी अप्रैल यानी 2024 को रिलीज होने वाली है, लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद देखना होगा कि क्या ये फिल्म रिलीज होगी या फिर इसकी तारीख को आगे खिसका दिया जाएगा।


क्या है फिल्म 'मैदान' की कहानी? (Maidaan Story In Hindi)

'मैदान' फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर बेस्ड है। ये वही है जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग भी कहा जाता है। इसी कहानी को अजय देवगन स्क्रीन पर दिखाएंगे। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद का रोल प्ले करेंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story