×

OMG: आर्म्स एक्ट केस में सलमान के बरी होने पर उनसे भी ज्यादा खुश है यह एक्ट्रेस, जाने क्या बोली?

By
Published on: 24 Jan 2017 6:10 AM GMT
OMG: आर्म्स एक्ट केस में सलमान के बरी होने पर उनसे भी ज्यादा खुश है यह एक्ट्रेस, जाने क्या बोली?
X

daisy shah

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को 18 साल से चलते चले आ रहे आर्म्स एक्ट केस में कोर्ट ने बरी कर दिया है। जिसके बाद से उनके फैंस में ख़ुशी की लहर है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान पर यह केस 1998 में दर्ज हुआ था। यह मामला उस टाइम का है, जब फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। 1998 में सलमान खान और उनके साथ कलाकारों पर 1-2 अक्टूबर की आधी रात को काले हिरन का शिकार करने का आरोप था।

बॉलीवुड दबंग सलमान खान के बरी होने से जहां उनके फैंस में ख़ुशी की लहर है, वो वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी काफी खुश है। फिल्म 'जय हो' में सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह का कहना है कि 'मैं सलमान खान के लिए काफी खुश हूं। यह उनके और उनकी फैमिली के लिए काफी रिलैक्स की बात है। एक फ्रेंड होने के नाते मैं उनके और उनकी फैमिली के लिए खुश हूं।'

बता दें कि डेजी शाह ने साल 2014 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी और अभी वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामरतन' के प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश हैं। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है और अब केवल 10 दिनों का काम बाकी है। फिल्म 'रामरतन' को गोविंद सकारिया ने डायरेक्ट किया है। इसमें सुधा चंद्रन, राजपाल यादव, ऋतु सचदेवा व महेश ठाकुर जैसे लोग भी नजर आएंगे।

Next Story